{"_id":"62960314ffaa54476022ebb4","slug":"police-caught-an-accused-with-an-illegal-weapon-under-operation-paatal-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस ने ऑपरेशन पाताल के तहत फिर पकड़ा दहशत फैलाने का कारोबार, अवैध असलहों के साथ एक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस ने ऑपरेशन पाताल के तहत फिर पकड़ा दहशत फैलाने का कारोबार, अवैध असलहों के साथ एक गिरफ्तार
Tue, 31 May 2022 05:29 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 31 May 2022 05:29 PM IST
सार
दातागंज पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांव रुदेली के जंगल में हथियार बना रहा है। सूचना पर पुलिस बल ने बाग में दबिश देकर रामसिंह को मौके पर ही अवैध असलहों को बनाते हुए पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं की कोतवाली दातागंज पुलिस द्वारा ऑपरेशन पाताल के तहत एक व्यक्ति को अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने उसे काफी मात्रा में अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दातागंज पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांव रुदेली के जंगल में भुडेली गांव से पहले यूकेलिप्टस के बाग में अवैध हथियार बना रहा है। सूचना पर पुलिस बल द्वारा बाग में दबिश देकर रामसिंह पुत्र लक्ष्मी नरायन बढई निवासी गांव रुदेली थाना दातागंज को मौके पर ही अवैध असलहों को बनाते हुए पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
पकड़े गये व्यक्ति के कब्जे से पांच तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर व एक बंदूक 12 बोर चालू हालत में मिली। साथ ही उसके पास से शस्त्र बनाने के उपकरण व कारतूस मिले हैं। पूछताछ के दौरान रामसिंह ने बताया कि वह साल 2004 से अवैध शस्त्र निर्माण के कार्य मे लिप्त है। यह असलहे वह बदायूं व आसपास के जनपदों में बेचता है। रामसिंह पर पहले से कई मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन