फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police busted illegal arms factory in Budaun

Budaun News: जंगल में बनाए जा रहे थे अवैध हथियार, पुलिस ने छापा मारकर पांच आरोपी दबोचे

Tue, 09 Jan 2024 05:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jan 2024 05:55 PM IST
सार

बदायूं के दातागंज क्षेत्र में पुलिस ने रुदेली के जंगल से पांच असलह तस्करों को गिरफ्तार किया। मौके से भारी मात्रा में असलहे बरामद हुए हैं। बरेली और बदायूं के तस्कर रुदेली के जंगल में असलहों बनाते थे और दूसरे शहरों में सप्लाई करते थे। 

विज्ञापन
Police busted illegal arms factory in Budaun
थाने में खड़े असलहा तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के रुदेली के जंगल में मंगलवार तड़के असलहा बनाते तीन आरोपी पकड़े गए। उनके अलावा असलहा खरीदने दिल्ली से आए दो लोग भी पकड़े गए। मौके से पुलिस और एसओजी टीम ने कई असलहे और असलहा बनाने का सामान बरामद किया है। यहां से असलहा बनाकर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई किए जा रहे थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मंगलवार तड़के दातागंज के अपराध निरीक्षक राजीव कुमार और एसओजी प्रभारी नीरज कुमार, एसआई धर्वेंद्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रुदेली के जंगल में कुछ हलचल है। कुछ संदिग्ध लोग देखे गए हैं। इस पर दोनों टीमों ने रुदेली के जंगल में जाकर घेराबंदी कर दी। वहां बाग में कुछ लोग अवैध असलहे बनाने में लगे थे। 

विज्ञापन

भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद 
पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मौके से पांच लोगों को दबोच लिया। उनके पास से दो रायफल, दो पौनिया, चार तमंचे और कई अधबने औजार समेत असलहे बनाने का सामान बरामद हुआ। कोतवाली ले जाकर आरोपियों से पूछताछ की गई। उन्होंने अपने नाम उसहैत के भंद्रा निवासी रिफाकत, बरेली के आंवला कोतवाली क्षेत्र के कच्चा कटरा निवासी संजीव कुमार, अलीगंज क्षेत्र के गांव बरा सिरसा निवासी रामऔतार, दिल्ली के थाना उस्मानपुर के मोहल्ला करतार नगर निवासी शिवम दीक्षित और आदिल खान बताए। 

रिफाकत ने बताया कि वह बरेली के दोनों लोगों के साथ असलहे बनाने का काम करता है। वह असलहे बनाकर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करता है। दिल्ली के शिवम दीक्षित और आदिल खान असलहे खरीदने ही आए थे। इसी दौरान पांचों लोग पकड़े गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed