फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police

छात्राओं ने जाने पुलिस के काम करने के तरीके, हेल्पडेस्क की भी ली जानकारी

Wed, 21 Sep 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

एनआर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को वजीरगंज थाना परिसर में भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।इस मौके पर छात्रा मुस्कान तथा प्रिया को बारी-बारी से दिवसाधिकारी बनाया गया।

विज्ञापन
police
वजीरगंज थाने में दिवसाधिकारी बनकर शिकायत सुनती छात्रा। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

वजीरगंज ( बदायूं )। एनआर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को वजीरगंज थाना परिसर में भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। छात्राओं ने जहां पुलिस के कार्य करने के तौर तरीकों को देखा वहीं महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क तथा कंप्यूटर कक्ष में जाकर वहां की जाने वाली कार्रवाई के बारे में भी जाना।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के तहत मंगलवार को आयोजित थाना विजिट कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राएं को कस्बा इंचार्ज रामेंद्र सिंह ने थाना परिसर का भ्रमण कराते हुए हर पटल की जानकारी दी। महिला हेल्प डेस्क भ्रमण के दौरान महिला कांस्टेबल सोनिका अहलावत ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में बताया। सपना तालियान ने उन्हें साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। कंप्यूटर ऑपरेटर आलोक कुमार ने बताया कि किस तरह ऑनलाइन शिकायत दर्ज होती है।
विज्ञापन

इस मौके पर छात्रा मुस्कान तथा प्रिया को बारी-बारी से दिवसाधिकारी बनाया गया। दिवसाधिकारी बनी छात्राओं ने दो अलग अलग आई शिकायतों को सुनकर संबंधित पुलिस कर्मियों को मौके पर जाकर जांचकर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। कॉलेज के प्रधानाचार्य अखिलेश्वर सिंह चौहान तथा अध्यापिका उजमा परवेज ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस दौरान आलिमा बी, अदीवा बी, गरिमा, हिना, सुवनीश यादव, संध्या, सलोनी, डिंपल आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed