{"_id":"62c5e91ba2932500a70156f7","slug":"police-badaun-news-bly4905781155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही बीस थानों में बनाए जाएंगे चार मंजिला हॉस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही बीस थानों में बनाए जाएंगे चार मंजिला हॉस्टल
विज्ञापन
उघैती थाने में इसी स्थान पर बनेगा बैरिक हॉस्टल। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले के पुलिस कर्मियों के निवास का उचित इंतजाम होने जा रहा है। जल्द ही उन्हें किराये के मकान में रहने से मुक्ति मिलेगी। जल्द ही 20 थानों में चार मंजिला बैरक हॉस्टल का निर्माण होगा। निर्माण कार्यदायी संस्था आवास विकास कराएगी।
जिले के बीस थानों में जहां पर भवन बनाए जाएंगे, उस जगह को पहले ही चिह्नित कर लिया गया है। सभी थानों में चार मंजिला भवन होगा। उसमें शौचालय, स्नानागार भी बनाए जाएंगे। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के अनुसार, जिले के शहर कोतवाली, सिविल लाइंस, कुंवरगांव, उझानी, कादरचौक, उसहैत, मूसाझाग, दातागंज, हजरतपुर, अलापुर, उसावां, बिसौली, फैजगंज बेहटा, वजीरगंज, सहसवान, मुजरिया, जरीफनगर, बिल्सी, उघैती, इस्लामनगर आदि थानों में हॉस्टल का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि एस्टीमेट बना लिया गया है। निर्माण कराने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था आवास विकास को सौंपी गई है। जल्द ही चिह्नित सभी थानों में निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
-
बिनावर और महिला थाने में नहीं बनेंगे हॉस्टल
वैसे तो यह योजना जिले के सभी थानों के लिए आई थी लेकिन इससे बिनावर और महिला थाना वंचित हो गए हैं। बताया जा रहा है कि महिला थाने में हॉस्टल बनाने की जगह नहीं है। यही स्थिति बिनावर थाने की है।
विज्ञापन
-
सिविल लाइंस थाने में जेल के नजदीक होगा निर्माण
सिविल लाइंस में जेल के नजदीक हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा। वैसे तो यहां पुराने वाहन खड़े रहते थे लेकिन कुछ दिन पहले चले अभियान के तहत सारे वाहन हटवाकर यार्ड में पहुंचा दिए गए। इससे जेल के नजदीक का स्थान खाली हो गया है।
-
थानों में विवेचना कक्ष भी बनेंगे
जिले के तमाम थानों की बिल्डिंग काफी छोटी हैं। उनमें कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, थानाध्यक्ष के बैठने का स्थान, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क ही पर्याप्त जगह घेरे हुए हैं। कहीं कहीं थानों में पुलिस कर्मी बरामदे में बैठकर अपना काम करते हैं। इससे थानों में विवेचना कक्ष बनाया जाएगा। इसमें दो कमरे होंगे और अन्य सुविधाएं होंगी। इससे पुलिस कर्मी आराम से बैठकर अपना काम निपटा सकेंगे।