फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police arrested four cow smugglers after encounter in Budaun

बदायूं में मुठभेड़: गोकशी रोकने गई पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को लगी गोली, चार गिरफ्तार

Sun, 24 Sep 2023 10:20 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Sep 2023 10:20 AM IST
सार

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव मुहिद्दीननगर में रविवार सुबह पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई। गो तस्कर एक घर में गोवंशीय पशु की हत्या कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी के पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Police arrested four cow smugglers after encounter in Budaun
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव मुहिद्दीननगर में रविवार सुबह करीब 5:00 बजे पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें संभल जिले के एक गो तस्कर को पैर में गोली लगी है। जबकि मौके से दो महिलाओं समेत चार तस्कर पकड़े गए हैं। 

विज्ञापन


कुंवरगांव थाना पुलिस को सूचना मिली कि मुहिद्दीननगर गांव में जुम्मी नाम के व्यक्ति के घर में गोवंशीय पशुओं की हत्या की जा रही है। इसकी सूचना पर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जुम्मी के घर को चारों ओर से घेर लिया। 

विज्ञापन

संभल निवासी गो तस्कर को लगी गोली 

पुलिस ने गो तस्करों को सरेंडर करने को कहा लेकिन उन्होंने सरेंडर नहीं किया। उल्टे पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए खुद को बचाया। इस मुठभेड़ में संभल जिले के पंजू सराय निवासी उवैस पुत्र हबीब को घर से भागते समय पर में गोली लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस ने उसे दबोच कर जिला अस्पताल भेज दिया है। घर से दो महिलाओं समेत चार लोगों को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि यह तस्कर घर में गोवंश पशुओं को हत्या कर उनका मांस सप्लाई कर रहे थे। 

मुठभेड़ की सूचना पर प्रभारी सीओ सिटी शक्ति सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की छानबीन करते हुए तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस पकड़े गए तस्करों से पूछताछ कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed