फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police and paramilitary forces should conduct elections fairly

Budaun News: निष्पक्षता से चुनाव संपन्न कराएं पुलिस और अर्धसैनिक बल

Mon, 06 May 2024 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Police and paramilitary forces should conduct elections fairly
लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस ब्रीफिंग में शामिल पुलिस कर्मी व अ​धिकारी।स्रोत- प्रशासन
बदायूं। लोकसभा चुनाव में लगे पुलिस और अर्धसैनिक बल को पुलिस लाइन के मैदान में रविवार को चुनाव प्रेक्षक व जिले के अधिकारियों ने जिम्मेदारी समझाई। अधिकारियों ने कहा कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन करें। निष्पक्ष तरीके से शांतिपूर्ण चुनाव कराना पुलिस और अर्धसैनिक बलों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रेक्षक डॉ. प्रियंका नरवरे, डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों से कहा कि निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराना आयोग की प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की कोताही न होने पाए। ब्रीफिंग के दौरान सभी सीओ, थाना प्रभारी तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


संवेदनशील 408 बूथों पर रहेगी कैमरों की निगरानी

जिले में 408 संवेदनशील और 16 बूथ अतिसंवेदनशील हैं। इन बूथों पर वेबकॉस्टिंग का इंतजाम किया गया है। कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कैमरों की निगरानी में वोट पड़ेंगे। पुलिस के अधिकारियों की कड़ी निगरानी रहेगी। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान कड़ी चौकसी रखेंगे। अधिकारियों का दौरा भी ज्यादातर इन्हीं बूथ पर रहेगा। कहीं कोई गड़बड़ी होती दिखती है तत्काल पुलिस-प्रशासन एक्शन में आ जाएगा। यहां बता दें कि बूथ की सुरक्षा में 6000 पुलिसकर्मी, 4000 होमगार्ड, 32 कंपनी अर्धसैनिक बल और छह कंपनी पीएसी लगाई गई है। इसके अलावा 200 महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा एक पिंक बूथ

हर विधानसभा क्षेत्र में एक पिंक बूथ बनाया जाएगा। जहां महिलाओं की सुविधाओं के लिए पूरा इंतजाम किया जा रहा है। इस बूथ पर तैनात कर्मी भी महिलाएं ही होंगी। बिसौली, बिल्सी, सहसवान, बदायूं और गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र हैं। पांचों विधानसभा क्षेत्र में एक-एक बूथ बनाया जाएगा।







लोकसभा क्षेत्रवार बूथ

विधानसभा क्षेत्र बूथ

बिसौली 455

बिल्सी 389

सहसवान 443

बदायूं 394

गुन्नौर 436

लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस ब्रीफिंग में शामिल पुलिस कर्मी व अधिकारी।स्रोत- प्रशासन

लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस ब्रीफिंग में शामिल पुलिस कर्मी व अधिकारी।स्रोत- प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed