फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Poison gang targeted an elderly man and took away his bag.

Budaun News: जहरखुरानी गिरोह ने वृद्ध को बनाया शिकार, बैग लेकर गए

Sun, 02 Nov 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Poison gang targeted an elderly man and took away his bag.
जहर खुरानी गिरौह के ​शिकार डालचंद्र। संवाद
सहसवान। दिल्ली से लौट रहे वृद्ध को रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। रोडवेज बस का परिचालक उन्हें नशे की हालत में सड़क किनारे छोड़कर चला गया। पुलिस द्वारा वृद्ध को सीएचसी लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


होश में आने के बाद उन्होंने अपना नाम डालचंद्र बताया। बताया कि दिल्ली के चंद्र विहार में रहकर मजदूरी करते हैं। शनिवार की सुबह वह बदायूंं आने के लिए रोडवेज की बस में आनंद बिहार बस स्टैंड से बैठे थे। गुन्नौर से निकलने के बाद उन्हें जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपना शिकार बना लिया। उनका बैग लेकर चले गए।
विज्ञापन

बताया कि करीब दो बजे सहसवान पहुंचने पर गांव सालिक नगला के पास परिचालक सड़क किनारे उन्हें छोड़कर चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना दी जिस पर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। होश में आने के बाद परिजन उनको अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री हर रोज हो रहे जहरखुरानी का शिकार
दिल्ली से आने वाले लोग हर रोज जहरखुरानी गिरोह के शिकार हो रहे हैं। दिल्ली से लोग मजदूरी कर घर लौटते हैं, जो रास्ते में ही जहरखुरानी का शिकार होकर अपना सब कुछ गंवा देते हैं। इस पर न तो प्रशासन कोई रोक लगा पा रहा है और न ही पुलिस। नुकसान परिवारों को उठाना पड़ रहा है।

गुन्नौर से ही बस में ही चढ़ते हैं गिरोह के सदस्य
दिल्ली से आने वाले लोग गुन्नौर तक तो सही सलामत आ जाते हैं, लेकिन गुन्नौर आकर ही लोग जहरखुरानी गिरोह के शिकार हो रहे हैं। इससे साफ है कि गुन्नौर से ही जहरखुरानी के सदस्य बस में सवार होते हैं और लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं।

चालक-परिचालकों की रहती है मिलीभगत
लाेगों का कहना है कि जहरखुरानी गिरोह से चालक-परिचालकों की मिलीभगत रहती है। इससे वह लोग आसानी से बस में सवार हो जाते हैं और लोगों को अपना शिकार बनाकर आराम से उतर भी जाते हैं। परिचालक बेहोश लोगों को स्टैंड तक नहीं लाते, उन्हें रास्ते में उतारने के बाद आगे बढ़ जाते हैं।


लगातार जहरखुरानी का शिकार होने की शिकायतें अखबार के माध्यम से मिल रहीं हैं। जहरखुरानी गिरोह पर टीम बनाकर काम किया जाएगा। इस गिरोह को चिह्नित कर कार्रवाई कराई जाएगी। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed