{"_id":"1fd1e9f21a28375c27906166ea882ed9","slug":"poeple-are-rushing-for-the-online-ragistration-of-the-phone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते फोन के लिए बुकिंग में जुटे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते फोन के लिए बुकिंग में जुटे लोग
बदायूं।
Updated Fri, 19 Feb 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रीडम 251 नाम के यह मोबाइल बुधवार को लांच हुआ। इसकी कीमत 251 रुपये बताई जा रही है। जबकि डिलवरी चार्ज 40 रूपए रखा गया है। मोबाइल की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने की घोषणा के बाद जिले भर में जैसे इस फोन को बुक कराने की होड़ सी लग गई है। गुलड़िया के राजेंद्र ने बताया कि उनसे रजिस्ट्रेशन के लिए 10 रुपये लिए गए। जबकि टिकटगंज के धर्मपाल और कबूलपुरा के विजय ने बीस-बीस रुपये देकर बुकिंग कराई। हालांकि तमाम लोग कंपनी की प्रमाणिकता को लेकर संशय में भी हैं। आवास विकास कालोनी के रवि कहते हैं कि कंपनी को लेकर थोड़ी हिचकिचाहट है, पर कम रूपए होने के कारण रजिस्ट्रेशन करा दिया है। जून में मोबाइल देने का वादा करने वाली कंपनी की ओर से फौरी तौर पर बुकिंग का कोई रिस्पांस न मिलने के बाद भी लोगों में मोबाइल फोन के रजिस्ट्रेशन को लेकर खासी दिलचस्पी देखी जा रही है।
विज्ञापन