फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   pm railly

प्रधानमंत्री मोदी के जीत के मंत्र को हर गांव और बूथ पर ले जाएंगे भाजपाई

Sun, 19 Dec 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
pm railly
पीएम की रैली में रवाना होने के पहले पदाधिकारियों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। पीएम मोदी की शाहजहांपुर रैली से कार्यकर्ता जीत का मंत्र लेकर लौटे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता का कहना है कि रैली ऐतिहासिक रही। जिले से 35 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने रैली में हिस्सा लिया। यह कार्यकर्ता 500 बसों और 1400 से ज्यादा चार पहिया वाहनों से शाहजहांपुर पहुंचे थे। रैली में सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों के कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली से लौटे कार्यकर्ता अब पीएम मोदी के जीत के मंत्र को हर गांव और बूथ तक ले जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने रैली को ऐतिहासिक बनाने का श्रेय जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, विधायकों, चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों, प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्य सदस्यों को दिया है। उन्होंने कहा कि सभी की मेहनत से यह संभव हो सका।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने बताया रैली में मुख्य मंच पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, सांसद धर्मेंद्र कश्यप मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता और जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने पीएम का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। दूसरे छोटे मंच पर जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, विधायक राजीव कुमार सिंह, धर्मेंद्र शाक्य, कुशाग्र सागर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा हरीश शाक्य, अशोक भारतीय, डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर, राजेश यादव, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, राजीव सिंह, अमन गोयल, डीके भारद्वाज, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत आदि समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।
-
वाहनों का दबाव बढ़ने से उखड़ गया दातागंज-तिलहर रोड
दातागंज। पीएम मोदी की रैली के मद्देनजर आनन-फानन में दातागंज-तिलहर रोड की मरम्मत की गई थी। हालांकि, रोड पर सिर्फ गिट्टी और मिट्टी डालकर पानी का छिड़काव किया गया था। शनिवार को सुबह से ही इस रूट पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। दोपहर के वक्त धूप खुली तो रोड पर धूल उड़ने लगी। रैली के बाद शाम के वक्त एक बार फिर से रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। ऐसे में आनन-फानन में बनाया गया यह रोड फिर से उखड़ गया। ग्रामीणों का कहना है कि इन हालात में अब पहले से कहीं ज्यादा समस्या होने वाली है। संवाद
0000
शहर की सड़कों पर कम दिखीं लग्जरी गाड़ियां, रोडवेज बस स्टैंड पर भीड़
बदायूं। पीएम मोदी की शाहजहांपुर रैली का असर शनिवार को जिले की यातायात व्यवस्था पर भी दिखा। शहर की सड़कों पर शनिवार को लग्जरी गाड़ियां काफी कम दिखीं। इसके अलावा जिले से रैली में 500 से ज्यादा बसों के जाने के कारण कई रूटों पर यात्रियों को समस्याओं का सामना भी करना पड़ा।
पीएम मोदी की शाहजहांपुर रैली में पांच सौ बसों और 1400 से ज्यादा चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ता गए थे। रोडवेज की 37 अनुबंधित बसों को भी रैली में भेजा गया था। पांच सौ बसों के जिले से एक साथ बाहर होने के कारण शनिवार को दिन भर रोडवेज बस स्टैंड पर भीड़ रही।

प्राइवेट बस स्टैंड पर भी लोग बसों के इंतजार में भटकते हुए देखे गए। वाटर वर्क्स रोड स्थित टैक्सी स्टैंड पर दिन भर सन्नाटा रहा। आम दिनों में शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या रहती है। शनिवार को रैली में इतनी संख्या में वाहन जाने के कारण जाम भी नहीं लगा। हालांकि, शाम पांच बजे के बाद धीरे-धीरे वाहनों की वापसी के साथ शहर की सड़कों पर फिर से यातायात का दबाव बढ़ने लगा। इस दौरान जिले के लोकल रूटों पर लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इन रूटों पर डग्गामार वाहनों का खूब संचालन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed