{"_id":"61e711c79ba46212276f53e2","slug":"pipeline-burst-on-the-contact-road-drinking-water-supply-of-two-localities-stalled-badaun-news-bly472929530","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क मार्ग पर पाइप लाइन फटी, दो मोहल्लों की पेयजल सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क मार्ग पर पाइप लाइन फटी, दो मोहल्लों की पेयजल सप्लाई ठप
विज्ञापन
उझानी में लिंक रोड पर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन। संवाद
- फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। कड़ाके की ठंड में पानी का इस्तेमाल कम होने की वजह से सोमवार रात पंजाबी कॉलोनी संपर्क मार्ग पर पालिका की पाइप लाइन फट गई। इसकी मुख्य वजह पाइप लाइन में पानी प्रेशर अधिक बताया गया है। पाइप लाइन फटने से मंगलवार सुबह तक सड़क और नालियों में पानी बहता रहा। पालिका कर्मियों ने लाइन दुरुस्त करने का प्रयास भी किया, अपराह्न में कोई नतीजा सामने नहीं आने के बाद इलाके के पांचों नलकूप बंद करा दिए गए। इससे पंजाबी कॉलोनी और श्रीनारायणगंज मोहल्ले के मिल कंपाउंड इलाके में पूरे दिन पेयजल सप्लाई ठप रही। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन बुधवार शाम तक ठीक होने की उम्मीद है।
पंजाबी कालोनी के लिंक रोड पर सड़क निर्माण से पहले नई पाइप लाइन पड़ी थी। लिंक रोड पाइप लाइन से पंजाबी कॉलोनी का ओवरहैड टैंक और चार अन्य नलकूप जुड़े हैं। पालिका परिसर और रामलीला मैदान के नलकूप से भी इसके जरिये घरों तक सीधी सप्लाई दी जाती है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात लिंक रोड पर कोल्ड स्टोरेज के पास पाइप लाइन फट गई।
ईओ जेपी यादव और जलकल प्रभारी नफीस अहमद ने पालिका कर्मियों के साथ मुआयना किया। तकनीकी टीम ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तक कोल्ड स्टोरेज के आसपास सड़क और नालियों में पानी बहता रहा। पंजाबी कॉलोनी और श्रीनारायणगंज मोहल्ला के मिल कंपाउंड इलाके में पूरे दिन पेयजल सप्लाई नहीं पहुंच पाई। पालिका कर्मियों का कहना है कि बुधवार शाम तक पाइप लाइन ठीक हो जाने की उम्मीद है। जलकल प्रभारी ने बताया कि ठंड के दिनों में घरेलू कामकाज में पानी का इस्तेमाल कम हो जाता है। इसी के चलते पाइपों में प्रेशर बढ़ जाने से ऐसी दिक्कत सामने आ जाती है।
विज्ञापन
-
बुधवार को भी पूरे दिन बंद रहेंगे पालिका के पांचों नलकूप
लिंक रोड की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद पालिका प्रशासन ने पांचों नलकूपों को बंद करा दिया। यहां तक कि पंजाबी कॉलोनी के ओवरहैड टैंक को भी खाली कराया जा रहा है। क्षतिग्रस्त पाइप के स्थान पर नया पाइप डाला जाएगा। तब तक के लिए इलाके की मेन लाइन से जुड़े पालिका के पांचों नलकूपों को बंद रखा जाएगा। पालिका की ओर से इलाके के लोगों को भी पेयजल सप्लाई प्रभावित होने से अवगत करा दिया गया है। बता दें कि दो महीने पहले भी इसी इलाके में पाइप लाइन लीक हो गई थी, जिसे आठ घंटे में ही दुरुस्त कराया गया था।
-
संपर्क मार्ग पर जहां पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है, उसे ठीक कराने से पहले पंजाबी कॉलोनी के टैंक को खाली कराया जा रहा है। नलकूप भी चालू नहीं किए जा सकते। बुधवार शाम तक दोनों मोहल्लों की पेयजल सप्लाई पूरी तरह दुरुस्त हो जाएगी। अगर किसी इलाके में लोगों को पानी की दिक्कत होगी तो टैंकर भेज दिया जाएगा।
- नफीस अहमद, जलकल प्रभारी