फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pinky marries Lord Banke Bihari, crowds gather to witness the unique wedding procession

Budaun News: पिंकी ने रचाई भगवान बांके बिहारी से शादी, अनोखी बरात देखने उमड़े लोग

Mon, 08 Dec 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Pinky marries Lord Banke Bihari, crowds gather to witness the unique wedding procession
बांके बिहारी जी की मूर्ति के साथ पिंकी शर्मा। स्रोत- ग्रामीण - फोटो : udhampur news
इस्लामनगर (बदायूं)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम ब्योर कासिमाबाद में शनिवार रात एक ऐसी अनोखी और अद्भुत शादी देखने को मिली, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया। गांव में चारों तरफ सजीं गलियां, बैंड-बाजों की धुन, राधा–कृष्ण झांकी का नृत्य और कार पर विराजित बांके बिहारी जी की सजी-धजी मूर्ति, ऐसे लग रहा था कि मानो पूरा गांव ब्रजधाम में तब्दील हो गया हो।
विज्ञापन

यह सभी तैयारियां गांव निवासी सुरेश चंद्र शर्मा की पुत्री पिंकी शर्मा की थीं। उनका विवाह किसी सामान्य वर ने नहीं, बल्कि बांके बिहारी जी से होने जा रहा था। शाम ढलते ही गांव के ही इंद्रेश शर्मा के घर से कार पर विराजित बांके बिहारी जी महाराज की प्रतिमा को मुकुट और फूलों से सजाकर बरात निकाली गई। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच बरात जब सड़कों से गुजरी तो फूलों की बारिश की गई।
विज्ञापन

सुरेश शर्मा के घर पहुंचकर बरातियों ने पकवानों का स्वाद लिया। इसके बाद मंच पर पिंकी शर्मा ने बांके बिहारी जी की प्रतिमा को जयमाला पहनाई। पंडित जी ने वेद मंत्रों के बीच पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया। पिंकी ने गोद में बांके बिहारी जी की मूर्ति लेकर सात फेरे लिए। विवाह संस्कार पूर्ण होने के बाद परंपरा अनुसार विदाई भी की गई। इसके बाद मूर्ति को वापस इंद्रेश शर्मा के घर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सपने और आशीर्वाद से शुरू हुई श्रद्धा
पिंकी के पिता सुरेश शर्मा ने बताया कि उनका परिवार अक्सर वृंदावन जाता रहता है। कुछ महीने पहले पिंकी की गोद में बांके बिहारी जी के मंदिर में प्रसाद के साथ सोने की अंगूठी आ गिरी थी, जिसे उन्होंने ईश्वरीय संकेत माना। बताया जा रहा है कि पिंकी को सपने में भी विवाह का बांके बिहारी जी से आशीर्वाद मिला था। इसके बाद उन्होंने उनसे शादी रचाने का निर्णय लिया। पिंकी काफी खुश हैं और अगले निर्णय के बारे में स्वयं आगे बताने की बात कह रहीं हैं।



सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहे वायरल
इस अनोखी शादी को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि पहली बार ऐसी दिव्य और अनोखी शादी देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed