फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pine line burst in Guldiya, thousands of people struggling with water

Budaun News: गुलड़िया में पाइन लाइन फटी, पानी से जूझ रहे हजारों लोग

Sat, 19 Apr 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Pine line burst in Guldiya, thousands of people struggling with water
गुलड़िया में पानी की पाइप लाइन ठीक करने को खोदी गई सड़क। संवाद - फोटो : कृ​​​षि मंडी में गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी से जानकारी लेते डीएम सीपी सिंह। विभाग
गुलड़िया। तीन दिन पहले पानी की पाइप लाइन फटने से घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। नगर के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए हैं। लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 40 साल पहले जलनिगम की ओर से पानी की लाइन बिछाई गई थी। इससे क्षेत्र के 10 हजार से ज्यादा लोगों को पेयजल की आपूर्ति होती है। बुधवार को नगर के तागा स्टैंड, शिव मंदिर के पास अंडर ग्राउंड पाइप लाइन अचानक फट गई। उसके बाद घरों में पानी सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

तीन दिन से 10 हजार से ज्यादा लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। हैडपंप पर पानी के लिए भीड़ लग रही है। कुछ लोग पड़ोसियों के घरों से सबमर्सिबल पंप से पानी भर रहे हैं। अनिल कुमार ने बताया कि सुबह छह बजे उठकर पानी के लिए नल में लाइन लगा लेते हैं। इसी तरह अनुज कुमार ने बताया कि बच्चों को सुबह स्कूल जाना होता है तो उन्हें नहलाने के लिए सुबह से ही नल पर संघर्ष करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से पानी के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। क्षेत्र के विवेक कुमार सिंह ने बताया कि जेसीबी से खोदाई कराई है। कर्मचारियों को 18 फीट तक खोदाई करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। उस पर काम चल रहा हैं।

- पाइप लाइन ठीक करने का काम किया जा रहा हैं। जल्द ही उसे ठीक करवा दिया जाएगा। नगर के लोगों को पानी की परेशानी से बचाने के लिए जगह-जगह पानी के टैंकर खड़े किए जाएंगे। - तारादेवी, चेयरमैन

गुलड़िया में पानी की पाइप लाइन ठीक करने को खोदी गई सड़क। संवाद

गुलड़िया में पानी की पाइप लाइन ठीक करने को खोदी गई सड़क। संवाद- फोटो : कृषि मंडी में गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी से जानकारी लेते डीएम सीपी सिंह। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed