फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Piles of dirt anywhere Penalty if found will

कहीं गंदगी के ढेर लगे  मिले तो पड़ेगा जुर्माना

Tue, 19 Apr 2016 11:12 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 19 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
विधायक आबिद रजा ने कहा बिना परमीशन नहीं लगेंगे फ्लैक्स 
ईओ बारातघरों को रिसीव कराएं नोटिस

 शहर में बढ़ती गंदगी की शिकायत मिलने पर सदर विधायक आबिद रजा ने पालिका के सफाई नायकों की क्लास ली। उन्होंने कहा कि अब कहीं भी गंदगी के ढेर मिले, तो सीधे पैनाल्टी डालेंगे। उन्होंने ईओ को निर्देश दिए कि बिना परमीशन के होर्डिंग्स नहीं लगना चाहिए। सभी फ्लैक्स निर्माताओं की बैठक लेकर उन्हें निर्देशित करें। बारातघरों को नोटिस जारी करें।
शहर में बीते कुछ दिनों से कूड़े न उठने की शिकायतें उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के निदेशक आबिद रजा के पास पहुंची। मंगलवार को उन्होंने पालिका गेस्टहाउस में ईओ ललतेश सक्सेना समेत सभी सफाई नायकों की बैठक ली। उन्होंने सफाई नायकों से कहा कि अब शहर में कहीं से शिकायत नहीं आनी चाहिए। सुधार कर लें, अन्यथा संबंधित सफाई नायक पर पैनाल्टी की कार्रवाई होगी। कुछ सफाई नायकों ने बारातघरों की शिकायत की कि वह कूड़ा इकट्ठा कर देते हैं। इस पर रजा ने ईओ को निर्देश दिए कि वह तुरंत नोटिस जारी करें। सुधार न होने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाएं। 
विज्ञापन

ईओ सभी फ्लैक्स निर्माताओं की बैठक लें। निर्देश दें कि शहर में कहीं भी बिना परमीशन के फ्लैक्स न लगे। आठ दिन में हर हाल में ये उतर जाना चाहिए। यदि फ्लैक्स निर्माता मनमानी करता है, तो मुकदमा दर्ज कराएं। इस मौके पर बड़े बाबू रजनीश शर्मा के अलावा सफाई नायक कालीचरन, रमेश, आनंद, सरवर, नैनील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed