फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Picketing demanding equal pay

Budaun News: समान वेतन की मांग को लेकर धरना

Tue, 20 Oct 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 20 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Picketing demanding equal pay
सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करती आशा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदायूं। मांगों को लेकर आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। आशा संगिनी स्वास्थ्य संघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष विमलेश और शहरी आशा स्वास्थ्य संघ की जिलाध्यक्ष किशनवती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने समान कार्य-समान वेतन और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई।

धरने पर बैठीं कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनसे स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत लगातार काम लिया जाता है, लेकिन उन्हें काम के अनुरूप वेतन और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने शासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed