फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   petrol and diesel

खेत में कराया बोरिंग, पानी की जगह निकल रहा पेट्रोलियम पदार्थ

Fri, 07 Aug 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
petrol and diesel
दातागंज। तहसील क्षेत्र का गांव सिरसा में बृहस्पतिवार को कौतूहल बना रहा। दरअसल, यहां खेत की सिंचाई के लिए कराए गए बोरिंग की गहराई नापने के लिए जब इससे पानी निकाला गया तो पानी की जगह कुछ पेट्रोलियम पदार्थ जैसा निकला। यह जलाने पर तेजी से जल गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने इसका सैंपल लिया। शुक्रवार को खनिज विभाग की टीम को भी पड़ताल के लिए गांव में बुलाया गया है।
विज्ञापन

सिरसा गांव में अरिल नदी के पास जाहिदा पत्नी रहमान का 25 बीघा का गाटा नंबर 613 खेत है। जाहिदा के बेटे सोनू ने यहां नलकूप के लिए बोरिंग कराई। बोरिंग उझानी के गांव बसोमा के मिस्त्री शिव कुमार ने किया। बृहस्पतिवार शाम को बोरिंग का काम पूरा हो गया। पाइप डालने के बाद बोरिंग की गहराई नापने के लिए तकुली में पानी निकाला गया। जो पानी आया उसमें काफी चिकनाहट होने के साथ केरोसिन जैसी महक आ रही थी। शक होने पर इन लोगों ने इस पदार्थ को उपले पर डालकर जलाया तो उपला तेजी से जलने लगा। यह बात गांव में फैल गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। प्रधानपति राजेश उपाध्याय, गांव के हरेंद्र सिंह ने भी बोरिंग से निकले पदार्थ को जलाकर देखा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह, लेखपाल वीरभान के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने पड़ताल की और अपने सामने एक ईंट पर कपड़ा लपेटने के बाद इसे बोरिंग में डलवाया। इसे बाहर निकाला गया तो कपड़े पर भी यह चिकना पदार्थ लिपटकर आ गया। कपड़े को जलाया गया तो इसमें भी तेजी से आग लग गई। एसडीएम ने मौके से सैंपल लिया है। इसे जांच के लिए खनिज विभाग को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोरिंग से पेट्रोलियम पदार्थ जैसा कुछ निकल रहा है। यह ज्वलनशील भी है। खेत स्वामी से फिलहाल अगली कार्रवाई तक काम रोकने को कहा गया है। बोरिंग से निकले पदार्थ का सैंपल लिया है। इसे खनिज विभाग को भेजा जा रहा है। खनिज विभाग के अधिकारियों से भी बात की है। संभवत: खनिज विभाग की टीम जांच के लिए शुक्रवार को गांव पहुंच जाएगी। - कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed