फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   perdhan

ग्राम प्रधानों को सड़क सुरक्षा के लिए किया जागरूक

Tue, 26 Nov 2019 06:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
perdhan
दातागंज (बदायूं)। अमर उजाला व महिंद्रा की ओर से प्रधान पंचायत सभा में लोगों को सड़क सुरक्षा और एक्सपर्ट सेफ ड्राइविंग के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान एक्सपर्ट ने लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान प्रधान पंचायत में ब्लॉक दातागंज और समरेर ब्लॉक के ग्राम प्रधान उपस्थित हुए।
विज्ञापन

सोमवार को दातांगज के ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ दातागंज विधायक राजीव कुमार के बड़े भाई विनय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। विनय कुमार ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही हमारी जान के लिए खतरा बन सकती है और इसका खमियाजा बच्चें और परिजनों को भुगतना पड़ता है। ऐसे में बहुत आवश्यक है कि यातायात के नियमों को पूर्ण रूप से पालन किया जाए। जिससे हमारी तो सुरक्षा रहेगी साथ ही अन्य लोग भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि कभी-कभी हमारी लापरवाही से निर्दोश लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। नगरपालिका अध्यक्ष आकाश वर्मा ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव का सबसे जिम्मेदार नागरिक होता है। जिसको गांव के लोग चुनकर अपना प्रतिनिधि बनाते हैं। ऐसे में प्रधानों को भी आगे आकर गांव के लोगों को उनकी सुरक्षा के लिए जागरूक करना चाहिए। उद्योगपति सुबोध कुमार और अनूप गुप्ता ने यातायात के नियमों को बताते हुए कहा कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें। अगर बाइक पर अन्य कोई भी सवार है तो उसको भी हेलमेट अवश्य ही पहनाए। चौपहिया वाहन पर सीट बेल्ट लगाना भी बहुत ही आवश्यक है। ब्लॉक समरेर के प्रधान संघ के अध्यक्ष गिरीशपाल सिंह और दातागंज प्रधान संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने प्रधानों से ग्रामीणों को यातायात के नियमों का पालन कराने का आह्वान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed