फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   peoples celibrated makar sankranti

प्रतीक स्वरूप नंद गोपाल का हुआ विवाह

Thu, 14 Jan 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Thu, 14 Jan 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
peoples celibrated makar sankranti
स्व. पारी लाल दुआ भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला पर मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गरीबों को वस्त्र भी बांटे गए। इस अवसर पर अध्यक्ष सूर्यपाल अग्निहोत्री, रामाशंकर भारद्वाज, शांति स्वरूप शर्मा, डॉ. उमेश गौड़, डॉ. भास्कर शर्मा, अजय कुमार मिश्रा, राहुल चौबे, सुरेंद्र उपाध्याय, नमन चतुर्वेदी, प्रखर चतुर्वेदी, नरेश शंखधार, सुमित मिश्रा, अमन मयंक शर्मा, पं. रामस्वरूप शर्मा, पं. गिरीश शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन

त्रिलोक शिव शाक्ति सेवा समिति की ओर से खिचड़ी भोज किया गया और गरीबों को कपड़े वितरित किए गए। यज्ञ भी किया गया। इस अवसर पर रविकांत दीक्षित, राकेश शाक्य, केपी सिंह यादव, दिनेश पारस चंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु और विद्या मंदिर की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने बच्चों को मकर संक्रांति का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रवादी उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विमल रस्तोगी और नगर अध्यक्ष राजीव सक्सेना की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुधीश गुप्ता ने पर्व पर प्रकाश डाला। बाद में खिचड़ी सहभोज आयोजित किया गया।

साहूकारा स्थित गौरा रंग मंदिर में संक्रांति को नंद गोपाल का विवाह समारोह पूरी रीति-रिवाज से मनाया गया। महिलाओं ने गीत गाए। इस मौके मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कांत ने व्यवस्थाएं देखीं। बाद में प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed