फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People of Muslim society demonstrated against SP and Akhilesh Yadav in Badaun

मुस्लिमों के निशाने पर अखिलेश: सपा के विरोध में हुआ प्रदर्शन, लोगों ने कहा- वोट लेने के बाद सपा मुखिया मौन

Sat, 23 Apr 2022 09:38 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सैदपुर (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदपुर (बदायूं) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 23 Apr 2022 09:38 PM IST
सार

बदायूं के कस्बा सैदपुर में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के कई लोगों ने सपा के विरोध में प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव निशाना साधा। भाजपा और नई सपा एक सिक्के के दो पहलू बताया है।  

विज्ञापन
People of Muslim society demonstrated against SP and Akhilesh Yadav in Badaun
सपा के खिलाफ प्रदर्शन करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कस्बा सैदपुर में समाजसेवी और मुस्लिम नेता अनवर अली खान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने सपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। नई सपा-हुई हवा के बैनर व तख्तियां लेकर सपा पर निशाना साधा। कहा कि नई सपा मुसलमानों के वोट तो लेती है, लेकिन जब मुसलमानों पर कोई समस्या आती है तो नई सपा के मुखिया मौन व्रत धारण कर लेते हैं। भाजपा और नई सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं इसलिए मुसलमानों को नई सपा से सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन


कस्बे में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के कई लोगों ने सपा के विरोध में प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सपा मुखिया ने मुस्लिम नेताओं विशेष रूप से आजम खां और बरेली के विधायक शाहजिल इस्लाम के उत्पीड़न के संबंध में एक शब्द भी बोलना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि आजम खां की अनदेखी लगातार की जा रही है, इसकी वजह से वह 25 महीने से जेल में बंद हैं। एक जाति के लिए ही वहां सम्मान रह गया है। इस मौके पर साहिबे आलम खान, नफीस खान, परवेज अली खान, शारिक अली खान, मुमताज खान, हबीब खान, युसूफ सैफी सहित सैकड़ों लोग प्रदर्शन में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed