फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People in Orange Zone are in distress, one died in the heat

Budaun News: ऑरेंज जोन में लोग बेहाल, गर्मी में गई एक की जान

Mon, 17 Jun 2024 05:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 17 Jun 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
People in Orange Zone are in distress, one died in the heat
गर्मी में बड़े बाजार में पसरा संन्नाटा। संवाद
बदायूं। ऑरेंज जोन में बदायूं आ चुका है, ऐसे में 17 जून तक लू लोगों को परेशान करेगी। वहीं, शनिवार की शाम गर्मी के चलते किसान की जान चली गई।
विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ ने गर्मी को लेकर अपने बुलेटिन जारी किया है। इसमें जिले को ऑरेज जोन में रखा गया है। ऐसे में दिन के समय 25 से 35 किलोमीटर की तेज रफ्तार से भीषण लू चलने की संभावना है। साथ ही रात में भी गर्म अपना असर दिखाएंगी। ऐसे में लोगो को गर्मी को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव कंडेला के मजरा मौसमपुर निवासी किसान भानुप्रकाश यादव गर्मी में गश खाकर गिर गए। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। बेटे जसवीर ने बताया कि शनिवार की सुबह से वह खेत पर थे। दिन भर उन्होंने मैंथा फसल की सिंचाई की तथा धान की पौध भी डाली। शाम करीब पांच बजे घर पहुंचे तो उन्होंने सिर में दर्द बताया।
विज्ञापन

कुछ देर लेटने के बाद उन्होंने कहा कि भैंस का दूध निकाल लें उसके बाद आराम करेंगे। भानुप्रकाश ने परिजनों को बताया कि उनके सिर में दर्द के साथ-साथ तलबों से आग निकल रही है। इतना कहते हुए वह भैंस का दूध निकालने के लिए घेर में चले गए। घेर में उनके लड़के रामवीर और सुखवीर थे जो जानवरों को चारा डाल रहे थे। भानुप्रकाश हाथ में बाल्टी लेकर भैंस के पास पहुंचे ही थे कि अचानक चक्कर आया और गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया। बेटे जसवीर ने बताया कि गर्मी की वजह से ही उनके पिता की मौत हुई है।

गर्मी में बड़े बाजार में पसरा संन्नाटा। संवाद

गर्मी में बड़े बाजार में पसरा संन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed