{"_id":"a368d665231d0aa84d49e7e6cf97e7fb","slug":"people-baba-temple-statues-dev-in-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपल बाबा मंदिर, स्कूल में देव प्रतिमाएं स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपल बाबा मंदिर, स्कूल में देव प्रतिमाएं स्थापित
बदायूं
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला संख्या पांच में पीपल वाले बाबा मंदिर एवं नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को भगवान श्रीगणेश, शनि, माता काली, सरस्वती एवं सांई बाबा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से कराई गई।
बाबा इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय के आवास पर देववाणी मंदिर के पुरोहित ने धार्मिक अनुष्ठान के साथ सभी देव प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर बंबा चौराहा, बिजलीघर रोड, मेन बाजार, तहसील रोड, देववाणी रोड होते हुए पुन: मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान भक्तों ने फूलों से देव प्रतिमाओं का स्वागत किया। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। इस दौरान महिलाएं धार्मिक गीत गाते हुए चल रही थीं।
पीपल वाले बाबा मंदिर में भगवान श्रीगणेश, शनिदेव, मां सरस्वती, सांई बाबा की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। बाद में बाबा इंटरनेशनल स्कूल में सांई बाबा एवं मां सरस्वती देवी को विराजमान किया गया। यहां भंडारा भी किया गया। कार्यक्रम में अनुज वार्ष्णेय, मेहुल वार्ष्णेय, कमलेश वार्ष्णेय, वीपी सिंह, रूपा माहेश्वरी, रामकिशोर, सीके शर्मा, अक्षत राठी, अरुण कुमार, डॉ. एमएल राठी, जितेंद्र कुमार, संजीव, जीतू, सोहन लाल, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।