फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   people are facing light tripping

फिर होने लगी बिजली कटौती

Tue, 02 Feb 2016 07:05 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 02 Feb 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
people are facing light tripping
पहले शहर में बिजली
विज्ञापन
आने-जाने  का समय निर्धारित था। दोपहर दो बजे से पांच बजे तक दिन में कटौती होती थी।  शाम को आठ से दस बजे तक कटौती की जाती थी, लेकिन अब तक दिन कई बार कटौती की  जाती है जिसकी वजह से लोग बिजली का शेड्यूल भी भूल गए हैं। सुबह को अक्सर बिजली गुल रहती है। लिहाजा, इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत आम लोगों को होती  है। चूंकि बिजली के अभाव में नगर पालिका परिषद की जलापूर्ति भी गुल रहती  है।
बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर बोर्ड परीक्षार्थियों पर भी देखने  को मिल रहा है। कई स्टूडेंट्स ने कहा कि बिजली के गायब रहने की वजह से  उनकी परीक्षा की तैयारी भी ठीक से नहीं चल पा रही है। बोले, यदि जल्द ही  बिजली कटौती को बंद नहीं किया गया तो वह विभागीय अधिकारियों के खिलाफ  आंदोलन को सड़क पर आने को मजबूर होंगे।
वीआईपी जिले में बिजली सप्लाई बदहाल
बदायूं।  उपभोक्ताओं का कहना है कि बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव सूबे के मुखिया  के भाई हैं, ऐसे में ये जिला वीआईपी श्रेणी में शुमार होता है। जिले को कटौती मुक्त किया जाना चाहिए, मगर यहां तो  बिजली की स्थिति दिनों दिन खराब होती जा रही है। उपभोक्ताओं ने कहा कि  सांसद को चाहिए वह कम से कम 20 घंटे सप्लाई दिलाने के सार्थक प्रयास करें।
वही रटा-रटाया जवाब
बदायूं।  बिजली की अघोषित कटौती के बारे में जब विभागीय अधिकारियों से बात की गई तो  उन्होंने वहीं रटा-रटाया जबाव दिया कि कटौती ऊपर से हो रही है। साथ ही दावा किया कि शहर में कटौती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed