फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   pension

दिव्यांग और वृद्घावस्था पेंशन के फर्जी आवेदन पकड़े

Mon, 02 Sep 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
pension
दातागंज (बदायूं)। पारिवारिक लाभ योजना के फर्जी आवेदन पकड़े जाने के बाद अब दिव्यांग और वृद्घावस्था पेंशन के फर्जी आवेदन पकड़े गए हैं। इनकी जांच लेखपाल राजीव गुप्ता कर रहे थे। उन्होंने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी है।
विज्ञापन

वृद्घावस्था पेंशन के लिए गीता देवी पत्नी मिढ़ईलाल, जगदेवी पत्नी केवल, जनुका देवी पत्नी मितान, मुन्नी देवी पत्नी मैकू, नन्ही पत्नी अनोखे, नन्ही पत्नी जालिम और नन्ही पत्नी कमरुद्दीन आदि नाम से आवेदन किए गए थे। जबकि रामकली पत्नी दयाराम, रामदेवी पत्नी मंगली, रामदेवी पत्नी नन्हे, रामवती पत्नी श्यामलाल, रामवती पत्नी रामपाल, सावित्री देवी पत्नी भगवानदास, शकुंतला पत्नी रग्घू, सरीफन पत्नी रम्मू आदि नाम से दिव्यांग पेंशन के लिए आवेदन किए गए थे। इनकी जांच लेखपाल राजीव गुप्ता कर रहे थे। लेखपाल के मुताबिक उन्होंने सभी आवेदनों की जांच कस्बे में एक सिरे से घूमकर की। लोगों से पूछताछ भी की लेकिन इन नामों से कोई भी आवेदक नहीं मिला और न ही किसी ने इन नामों के व्यक्ति होने की पुष्टि की। इस पर लेखपाल ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी है। एसडीएम ने बताया कि एक एक फार्म की जांच करवाई गई थी लेकिन कोई भी इन नामों से नहीं मिला। सभी आवेदन फर्जी निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed