फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Peda, loj, and mawa-based sweets will receive a boost under the ODOC scheme.

Budaun News: ओडीओसी योजना में पेड़ा-लौज और मावा वाली मिठाई को मिलेगा बढ़ावा

Tue, 21 Jul 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Peda, loj, and mawa-based sweets will receive a boost under the ODOC scheme.
बदायूं। राज्य सरकार की ‘एक जनपद एक व्यंजन विपणन प्रोत्साहन योजना’ के तहत बदायूं जिले के पारंपरिक व्यंजन पेड़ा, लौज और मावा वाली मिठाई को नई पहचान मिलेगी। इस योजना का उद्देश्य जिले के विशिष्ट खाद्य उत्पादों को प्रोत्साहित कर स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाना है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से जिले के 12 आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य मिला है। इस योजना में सामान्य वर्ग को परियोजना लागत का 10 फीसदी अंशदान और एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग को 5 फीसदी अंशदान देना होगा। ऋण का उपयोग पैकेजिंग मशीन, कोल्ड स्टोरेज, गुणवत्ता नियंत्रण लैब, ब्रांडिंग और जीआई टैगिंग जैसे कार्यों में किया जा सकेगा। योजना के तहत पेड़ा, लौज और मावा मिठाई के उत्पादन से जुड़े लोगों को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और विपणन में मदद दी जाएगी। इसके लिए बैंकों से ऋण लेने पर सरकार की ओर से 25 लाख तक के ऋण पर 25 फीसदी अनुदान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक हो। पहले से डिफॉल्टर न हो। इसी तरह की किसी अन्य योजना का लाभ न लिया हो। विशेष श्रेणी के आवेदकों को प्राथमिकता मिलेगी। इच्छुक लोग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र से संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में ओडीओसी योजना के तहत 12 फाइलों को ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य मिला है, इच्छुक आवेदक उद्योग विभाग से संपर्क कर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं। - सचिन जैन, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed