फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Peaceful Nigty Counting, Administration Lie Chan Breath

शांतिपूर्ण निपटी मतगणना, प्रशासन ने ली चैन की सांस

Sat, 11 Mar 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Sat, 11 Mar 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Peaceful Nigty Counting, Administration Lie Chan Breath
मतगणना - फोटो : अमर उजाला
काम आए पुलिस-प्रशासन के पहले से किए गए सुरक्षा बंदोबस्त
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन के पहले से किए गए सुरक्षा बंदोबस्त काम आए। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना पूरी तरह से शांतिपूर्ण निपट गई। कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं आई। मतगणना के लिए सुबह सात बजे से ही प्रशासनिक मशीनरी और अधिकारी मंडी परिसर पहुंचना शुरू हो गए। करीब 8:30 बजे मतगणना शुरू हुई। सात घंटे की मतगणना के बाद सभी परिणाम घोषित कर दिए गए। 
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद मतगणना स्थल पर जमकर बवाल हुआ था। पुरानी वारदात से सबक लेते हुए पुलिस-प्रशासन ने पहले से ऐसे प्रबंध कर दिए थे कि मतगणना स्थल के बाहर दो सौ मीटर तक भीड़ जमा न हो सके। बैरियर और बेरीकेडिंग लगातर पूरे इलाके को सील कर दिया गया। पुलिस, पीएसी के साथ पैरामिलेट्री फोर्स की भी तैनाती की गई। मतगणना स्थल और पूरे इलाके को अलग-अलग भागों में बांटकर सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई। पुलिस-प्रशासन का सुरक्षा प्लान काम आया और सब कुछ शांतिपूर्ण निपट गया। 
विज्ञापन


सबसे पहले आया बिल्सी विधानसभा का नतीजा
बदायूं। बिल्सी विधानसभा का चुनाव परिणाम सबसे पहले आया। 8:30 पर पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। इसके बाद ईवीएम में पड़े वोट गिने गए। दोपहर करीब 1.30 बजे आरके शर्मा को 26898 वोट से निर्वाचित घोषित कर दिया गया। सबसे बाद में दातागंज विधानसभा का चुनाव परिणाम करीब 3.30 बजे आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़े अंतर से जीते आरके शर्मा
बदायूं। बिल्सी विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते आरके शर्मा की जिले में सबसे बड़ी जीत है। गौर करने वाली बात यह है कि विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद आरके शर्मा भाजपा में शामिल हुए थे। अचानक उनको बिल्सी से प्रत्याशी घोषित कर दिया। इससे पहले आंवला से विधायक रह चुके आरके शर्मा की जीत को लेकर पशोपेश की स्थिति थी। चुनाव परिणाम आए तो आरके शर्मा सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाले प्रत्याशी बन गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मुर्सरत अली को 26898 वोट से शिकस्त दी।


सबसे कम अंतर सहसवान सीट पर
बदायूं। सहसवान विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी ओमकार सिंह की सबसे कम अंतर से जीत हुई। लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए ओमकार सिंह को 77282 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के अरशद अली को 73170 वोट मिले। ओमकार सिंह ने 4115 वोट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed