फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Patients will get blood test report on their mobile, they will not have to visit district hospital

Budaun News: मरीजों को मोबाइल पर मिलेगी ब्लड की जांच रिपोर्ट, नहीं लगाने होंगे जिला अस्पताल के चक्कर

Mon, 21 Jul 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Patients will get blood test report on their mobile, they will not have to visit district hospital
जिला अस्पताल में जांच कराने को शनिवार को लाइन में लगे मरीज। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल में ब्लड की जांच करवाने वाले मरीजों को इसकी रिपोर्ट अब मोबाइल पर मिलेगी। इसके लिए उन्हें पैथालॉजी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे मरीजों को आसानी होगी और वह चिकित्सक को रिपोर्ट दिखाकर उपचार करवा सकते हैं। यह सुविधा शुक्रवार से शुरू हो गई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज आते हैं। इसमें दो सौ से अधिक मरीज पैथालॉजी से विभिन्न बीमारियों की जांच करवाते हैं। पहले वह जांच करवाने के लिए लाइन में लगते हैं। उसके बाद अगले दिन रिपोर्ट के लिए लाइन लगाते हैं। इससे मरीजों को दो बार पैथालॉजी आना पड़ता है। अब जांच रिपोर्ट उनके मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी। इससे मरीजों को चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सीएमएस डाॅ. कप्तान सिंह ने इस प्रक्रिया की शुरुआत कराई गई है।
विज्ञापन


शनिवार को जांच कराने आए बीरमपुर निवासी राजेश ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे जांच कराके घर चले गए। करीब चार बजे जांच रिपोर्ट का मैसेज मोबाइल पर आया। रिपोर्ट ले जाकर डॉक्टर को दिखाया और दवा मिल गई। अगर जांच रिपोर्ट नहीं होती तो रविवार को भी इंतजार करना पड़ता। उसके बाद सोमवार को दवा मिल पाती। यह बहुत अच्छी सुविधा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

जांच के समय दर्ज कराना होगा मोबाइल नंबर
पैथालॉजी में ब्लड सैंपल देते समय मरीज को मोबाइल नंबर अंकित करवाना होगा। जो नंबर मरीज ने अंकित कराया होगा, उसी पर रिपोर्ट का मैसेज जाएगा। लिंक को खोलते ही रिपोर्ट डाउनलोड कर सकेंगे। अगर स्मार्ट फोन नहीं है तो साइबर कैफे पर जाकर प्रिंट निकलवा सकते हैं।

कोट

- मरीजों को उनके मोबाइल पर जांच रिपोर्ट मिलने लगी है। इससे मरीजों को भागदौड़ से राहत मिल रही है। इस प्रक्रिया से मरीजों को समय पर इलाज भी मिलने लगा है। - डाॅ. कप्तान सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed