{"_id":"84e14291fa4b05160c1659572d9586d6","slug":"parent-conference-capture-talent-found-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावक सम्मेलन में मेधावियों ने पाया पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावक सम्मेलन में मेधावियों ने पाया पुरस्कार
Ujani
Updated Mon, 02 Mar 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर में अभिभावक सम्मेलन में शैक्षिक माहौल पर चर्चा करते हुए संवाद स्थापित किया गया। प्रबंधन ने मेधावियों समेत उनके अभिभावकों को पुरस्कृत किया।
विद्यालय परिसर में सम्मेलन रविवार शाम हुआ। अतिथियों में शामिल सुभाषचंद्र मिनोचा, बालकृष्ण अग्रवाल और राजेंद्र प्रकाश गुप्ता ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों में डॉ. आलोक कुमार गुप्ता और संकुल प्रमुख कालिका प्रसाद ने शैक्षिक माहौल पर चर्चा की। अभिभावकों ने भी सुझाव रखे। प्रधानाचार्य भगवान शरण शर्मा ने शिशु विकास को लेकर रिपोर्ट पेश की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कन्या महाविद्यालय बदायूं की प्राचार्या डॉ. गार्गी गुप्ता और भाजपा नेत्री दीपमाला गोयल ने बच्चों को संस्कारवान बनाने पर जोर दिया। विद्यालय के पहले प्रधानाचार्य पूरनचंद्र साहू का सम्मानित किया गया। मेधावी छात्र और छात्राओं ने पुरस्कार पाया। इस मौके पर संतोष कुमार गुप्ता, जवाहर लाल, रामकृपाल, भगवान शरण शर्मा, जसवीर सिंह और उमाशंकर आदि मौजूद थे।