{"_id":"5e1c75138ebc3e87cc2f2421","slug":"panther-death-badaun-news-bly391801113","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की मौत के बाद पहुंचे मुख्य वन संरक्षक, बोले-कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की मौत के बाद पहुंचे मुख्य वन संरक्षक, बोले-कार्रवाई होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान। क्षेत्र के गांव रसूलपुर बेला में सोमवार को बरेली से मुख्य वन संरक्षक पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद स्थानीय अधिकारियों को तेंदुए की हत्या करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। इधर, तेंदुआ को मारने के बाद रविवार देर रात करीब एक बजे रेंजर संजय सिंह, सब रेंजर महफूज अली ने गांव पहुंचकर तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया। उधर, तेंदुए के हमले में घायल किशोर समेत तीन लोगों की हालत अब सामान्य है।
रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे रसूलपुर बेला गांव में डीपॉल स्कूल के पीछे तेंदुआ ने खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला बोल दिया था। इसमें 60 वर्षीय मोहन लाल, 15 वर्षीय त्यागी पुत्र विजेंद्र और गांव का ही किशन घायल हो गया था। इसके बाद गांव के लोगों ने तेंदुए को घेरकर मार डाला था। उसका शव काफी देर तक खेतों में भी घसीटा था। सूचना दिए जाने के बाद भी वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। रात में करीब एक बजे वन विभाग ने जंगल से तेंदुआ का शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए आईबीआरआई बरेली भेज दिया। इधर, सोमवार को बरेली से आए मुख्य वन संरक्षक ललित कुमार वर्मा ने गांव पहुंचकर मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शायद तेंदुआ किसी नदी के रास्ते भटककर यहां पहुंच गया होगा। जिन लोगों ने भी तेंदुआ की हत्या की है उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
उन्होंने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के भी संकेत दिए। इस दौरान उनके साथ डीएफओ राजेश सिंह, रेंजर संजय सिंह, सब रेंजर महफूज अली, नावेद अकरम, रविंद्र बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
कुत्तों ने शव नोंचा, तेंदुए का एक पैर कोई काटकर ले गया
रात करीब एक बजे वन विभाग की टीम ने रसूलपुरा बेला पहुंचकर पुराना गांव के खेत में पड़े तेंदुआ के शव को कब्जे में ले लिया। इस दौरान उसके शरीर पर कुत्तों ने कई जगह नोचा था। किसी ने तेंदुआ का एक पैर भी काट लिया। सब रेंजर महफूज अली ने बताया कि कुछ लोग तंत्र-मंत्र में तेंदुआ के बाल, हड्डी, नाखून आदि का इस्तेमाल करते हैं। शायद इसी के चलते कोई तेंदुआ का एक पैर काट कर ले गया। इधर, जानकार यह भी बताते हैं कि यह भी हो सकता है कि किसी ने तेंदुए के नाखून और हड्डी के लालच में उसका पैर काटा हो क्योंकि इनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी ज्यादा होती है।
सामने आई वन विभाग के अफसरों की लापरवाही
गांव के लोगों ने तेंदुआ को घेर कर करीब पांच बजे मार डाला था। इसके बाद शव खेत में फेंक दिया। वन विभाग की टीम रात में एक वजे मौके पर पहुंच सकी। गौर करने वाली बात यह है कि तेंदुआ को मारने के संबंध में सूचना डीएफओ राजेश सिंह को भी फोन पर दी गई। रात में साढ़े 10 बजे तक वह इस बारे में कोई जानकारी न होने की बात कहते रहे।
स्कूल बंद कराया गया, ग्रामीणों को रात में घरों से न निकलने की सलाह
- वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि वह रात को घर से न निकले। खेत पर जाएं तो अकेले न जाएं। दरअसल, मुख्य वन संरक्षक के सामने कुछ ग्रामीणों ने बताया कि एक और तेंदुआ हो सकता है। रात में ग्रामीणों ने तेंदुआ की आवाज सुनी थी। इधर, एहतियात के तौर पर रसूलपुर बेला स्थित डीपॉल स्कूल को अगले आदेश तक बंद रखने को कहा गया है। मुख्य वन संरक्षक ने स्थानीय अधिकारियों को जंगल में गश्त कर वन्य जीवों की तलाश करने के निर्देश दिए हैं।
जिन लोगों ने तेंदुआ की जान ली है उनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। तेंदुआ को खेतों में खसीटते हुए कुछ वीडियो सामने आए हैं। आरोपियों की इन वीडियो से पहचान की जाएगी।
- ललित कुमार वर्मा, मुख्य वन संरक्षक-बरेली