फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Panchayat elections Lhraaga SP 's voice : banavaaree

पंचायत चुनाव में लहराएगा सपा का परचम: बनवारी

Sat, 06 Jun 2015 07:38 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 06 Jun 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में आगामी पंचायत चुनाव पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष और दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव ने संगठन और बूथ कमेटियों को अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि ग्राम पंचायत राजनीति की सबसे निचली इकाई है, इस पर संगठन की पकड़ होना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

गांधीनगर स्थित जिला कार्यालय पर हुई में यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब-किसान, छात्र, बेरोजगार, व्यापारी आदि के उत्थान के लिए तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। आने वाले पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव अवश्य जीतेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन ही सरकार की रीढ़ होती है। सभी पार्टियों में समाजवादी पार्टी का संगठन सबसे अधिक मजबूत है, जिसके दम पर ही पिछली बसपा सरकार में संघर्ष करके प्रदेश में पूर्ण बहुमत की समाजवादी पार्टी की सरकार पदासीन हुई थी। सभी विधानसभाओं में बूथ कमेटियों के पुर्नगठन का कार्यक्रम चल रहा है। विधायक और विधानसभा अध्यक्ष बूथ कमेटी में अधिक से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं को जगह दें, जिससे समाजवादी पार्टी का संगठन ग्राम व वार्ड स्तर तक और अधिक मजबूत हो सके।
विज्ञापन

संचालन जिला सचिव बलवीर सिंह यादव ने किया। विधायक ओमकार यादव, आशीष यादव, आशुतोष मौर्य, जिला महासचिव सुरेशपाल चौहान, हिमांशु यादव, हितेंद्र शंखधार, वीरेंद्र बॉबी, आस मोहम्मद खां, मोहर सिंह पाल, सर्वेश यादव, खालिद रजा, अखिल रस्तोगी, ओमवीर सिंह यादव, नवाब सिंह यादव, अशोक यादव, वीरेंद्र धींगडा, राजू यादव, स्वाले चौधरी, जमीर खां, सलीम अहमद, ज्वाला प्रसाद कश्यप, मधु सक्सेना, नाजमा, फ रहा, आकाश मिश्रा, राजपाल शर्मा, हाजी अजमल, प्यारे रतन सिंह, सुखवीर चौहान, मनोहर यादव, राकेश गुप्ता, प्रेमनारायण, मो. जावेद, वीपी सिंह, आदेश यादव, अहमद परवेज, सौरभ सक्सेना, अमित पाठक, ओमप्रकाश, रामखिलाडी, दिनेश धारा, संजीव यादव, बहादुर सिंह, राजेेद्र प्रसाद, मुंशीलाल, सुरेेद्र यादव, प्रभात अग्रवाल उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed