फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Panchayat chunaav

प्रधानी जीतने के बाद विपक्षी प्रत्याशी समर्थकों को पीटा, पांच घायल

Tue, 04 May 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Panchayat chunaav
दहगवां। ब्लॉक दहगवां के के गांव जरैठा ने प्रधानी का चुनाव जीतने के बाद प्रधान समर्थकों ने विपक्षी प्रत्याशी के समर्थकों से मारपीट कर दी। इसमें पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। एसओ धर्मेंद्र यादव का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जरैठा से शाहजहां प्रधान चुनी गई हैं। उन्होंने साजिया बेगम को हराया है। शाहजहां पक्ष के लोग जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद गांव पहुंचे। यहां जश्न मनाया। शाहजहां पक्ष के कदीर से साजिया पक्ष के शाहिद से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद कदीर आदि ने मारपीट कर दी। इसमें मुनाजिर पुत्र अयूब अली, लईक पुत्र जमील अहमद, मुकीतुल पुत्र इब्ने, इब्ने पुत्र जाकिर और इकरा पुत्र आसिफ घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बनेई में दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, पथराव
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव बनेई में सोमवार शाम दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। उनके बीच मारपीट हो गई और उन्होंने एक-दूसरे के ऊपर पथराव कर दिया। बताया जाता है कि बनेई में दो प्रत्याशी प्रधानी का चुनाव लड़ रहे थे। उनमें एक जीत गया। इससे हारे प्रत्याशी के समर्थकों में मायूसी थी। सोमवार शाम दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। उनके बीच मारपीट हो गई। उन्होंने पथराव कर दिया। इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है लेकिन इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया है। सभी को थाने लाया गया है। जहां सोमवार रात किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed