{"_id":"609829288ebc3ef1af045836","slug":"panchayat-chunaaav-badaun-news-bly446148449","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सदस्यों के 2052 पद रह गए रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सदस्यों के 2052 पद रह गए रिक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले की 1037 ग्राम पंचायतों में इस बार ग्राम पंचायत सदस्यों के 2052 पद ही रिक्त रह गए हैं। दूसरी ओर पंचायत चुनाव के लिए जिले में मतगणना के बाद अब प्रधानों की शपथ होनी है। निर्वाचन आयोग की ओर से अब तक प्रधानों समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ को लेकर कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है, लेकिन प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोरोना कर्फ्यू की मीयाद बढ़ाए जाने के कारण शपथ ग्रहण को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।
जिले के 15 ब्लॉक में ग्राम पंचायत प्रधान के 1037, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 1261, ग्राम पंचायत सदस्यों के 12861 और जिला पंचायत सदस्यों के 51 पद हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद अब नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण होना है। ग्राम पंचायत सदस्य पदों को छोड़ दें तो अंबियापुर ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य का एक और कादरचौक ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य का एक पद रिक्त है। दरअसल, मतदान के बाद यहां प्रत्याशियों की मौत हो गई थी। मतगणना में यही निर्वाचित हुए थे। ग्राम पंचायत सदस्य पदों की बात करें तो कुल पदों में 5331 पदों पर एक-एक ही नामांकन होने के कारण इनका चुनाव निर्विरोध हो गया, जबकि 5478 पदों पर मतदान हुआ। इसके बाद कुल पदों में 10809 पदों पर ही पंचायत सदस्यों का निर्वाचन हो हो चुका है। ग्राम पंचायत सदस्यों के जिले में 2052 पद रिक्त रह गए हैं।
ग्राम प्रधानों की शपथ को लेकर ज्यादा सरगर्मियां हैं। शपथ के बाद नव निर्वाचित प्रधानों को बस्ता मिल जाएगा। बस्ता मिलते ही ग्राम पंचायतों के विकास की रफ्तार बढ़ेगी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की शपथ ब्लाक प्रमुख चुनाव के बाद होगी। इस बीच सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते कर्फ्यू की मियाद को बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया है। ऐसे में नव निर्वाचित प्रधान शपथ को लेकर सशांकित हैं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त रह गए पदों और नव निर्वाचित प्रतिधियों के शपथ ग्रहण को लेकर अब तक निर्वाचन आयोग की ओर से कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है। निर्वाचन आयोग की ओर से जो भी दिशा निर्देश मिलता है उसके अनुसार की काम किया जाएगा। शपथ ग्रहण कब कराया जाएगा। इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। - ऋतु पुलिया, एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी