फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Palika started registration of e-rickshaw

Budaun News: पालिका ने शुरू किया ई-रिक्शा का पंजीकरण

Thu, 28 Nov 2024 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Palika started registration of e-rickshaw
बिल्सी। नगर में लग रहे जाम का ध्यान रखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने ई-रिक्शा के पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बुधवार को पहले दिन 31 ई-रिक्शा चालकों का पालिका में शुल्क जमा कर पंजीकरण किया गया। इसके लिए पालिका ने सौ रुपये प्रति माह इसका शुल्क रखा है। शुल्क पालिका में जमा करना होगा। अभियान से चालकों में खासा हड़कंप मच गया। ईओ वेदप्रकाश यादव ने बताया कि नगर में लगातार ई-रिक्शों की संख्या में बढ़ावा हो रहा है, जो नगर के मुख्य बाजार में जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं।
अब पालिका ने इनका पंजीकरण शुरू कर दिया है। इससे पालिका की आय में भी बढ़ोतरी होगी। नगर में रुकने के लिए इनका भी स्थान निर्धारित किया जाएगा। ताकि नगर में लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति मिलेगी। साथ ही इनसे होने वाली किसी तरह घटनाओं की आसानी से जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

इनके पंजीकरण के लिए पालिका ने एक अप्रैल 2024 से सौ रुपए प्रति माह का शुल्क रखा है, जिसे पंजीकरण के वक्त जमा करना होगा। अब नगर में कोई भी ई-रिक्शा बगैर पंजीकरण के नहीं चल सकेगा। पहले दिन नगर पालिका में 31 लोगों ने अपने ई-रिक्शा का पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed