फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Paddy will be procured at 47 centers from October 3.

Budaun News: 47 केंद्रों पर तीन अक्तूबर से होगी धान की खरीद

Thu, 28 Sep 2023 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 28 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Paddy will be procured at 47 centers from October 3.
बदायूं। जिले में वैसे एक अक्तूबर से धान की खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्र खोल दिए जाते हैं, लेकिन इस बार एक तारीख को रविवार और दो को गांधी जयंती हैं। इन दिनों में अवकाश रहेगा। इसकी वजह से तीन अक्तूबर से धान खरीद की जाएगी। इसके लिए विभाग ने 47 क्रय केंद्रों को खोला है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार छह केंद्रों को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए तीन अक्तूबर से जिले में धान खरीद शुरू की जा रही है। जिला प्रशासन ने 47 सरकारी क्रय केंद्रों के संचालन का जिम्मा चार एजेंसियों को दिया जाएगा। इसमें पीसीएफ के लिए 12, यूपीएसएस के लिए 19, विपणन के लिए 15 और एफसीआई के लिए एक केंद्र दिया गया है।
विज्ञापन

इन सरकारी क्रय केंद्रों पर किसान से धान खरीदने के बाद 72 घंटे के अंदर ऑनलाइन उनके खातों में भुगतान कर देंगी। इसको लेकर शासन ने सख्त निर्देश दिए हैं। डिप्टी आरएमओ अतुल कुमार वशिष्ठ ने बताया कि क्रय केंद्रों पर किसानों से सरकारी दर पर धान की खरीद की जाएगी। इससे किसानों को शासन की ओर से घोषित समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed