फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Oxygen plant in district hospital, still people are buying cylinders

Budaun News: जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट, फिर भी खरीद रहे सिलिंडर

Wed, 09 Jul 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant in district hospital, still people are buying cylinders
जिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट। संवाद
बदायूं। कोरोना काल में जिला अस्पताल में करीब 93 लाख रुपये से ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। प्रत्येक बेड तक आक्सीजन आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई गई। फिर भी अस्पताल को आक्सीजन सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है। खासकर आईसीयू के लिए सिलिंडर खरीदा गया है। इस पर हर महीने हजारों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

महीने में करीब 80 छोटे और पांच बड़े सिलिंडर बरेली से खरीदे जा रहे हैं। छोटे सिलिंडर की सरकारी कीमत 150 रुपये और बड़े की कीमत 400 रुपये है। पांच माह में 400 छोटे और 25 बड़े सिलिंडर खरीदकर खरीदे गए हैं। इस पर 60 हजार रुपये खर्च हुए। आक्सीजन प्लांट से आपूर्ति एक दो वार्ड तक ही है। इसके अलावा सिलिंडर से ही मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। जिला अस्पताल में रोजाना करीब एक हजार से अधिक मरीज आते हैं। उसमें से करीब 10 से 15 मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन



सिलिंडर लाने में लगता है समय
वार्ड में भर्ती मरीज राजकुमार ने बताया कि सांस की दिक्कत होने पर परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार की रात को उनकी हालत बिगड़ी तो डॉक्टर ने ऑक्सीजन लगाने को कहा। करीब आधा घंटे बाद ऑक्सीजन सिलिंडर आया। वहां पर मरीज की देखरेख ठीक से न होने की वजह से अब वह प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुश्किल से मिला ऑक्सीजन सिलिंडर
कासगंज के रहने वाले ओमप्रकाश ने बताया कि उसके चाचा उसहैत थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदारी में आए थे। उनकी हालत सोमवार को अचानक बिगड़ गई। पहले सीएचसी पर दिखाया, लेकिन डॉक्टर ने ऑक्सीजन की कमी होने की बात कहकर जिला अस्पताल भेज दिया। यहां भर्ती होने के बाद बमुश्किल ऑक्सीजन मिल सकी।



सभी वार्ड नहीं बिछाई गई पाइपलाइन ऑक्सीजन प्लांट में गैस तैयार की जाती है। यहां पर 10,000 लीटर की क्षमता का टैंक है। मरीजों तक ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए पाइपलाइन बिछाई गई है। टैंक खाली होने पर फिर से उसे भरा जाता है, लेकिन अभी कुछ वार्ड ऐसे हैं जहां पाइप लाइन ही नहीं है।

-----
कोट
ऑक्सीजन प्लांट से गैस रिफिलिंग की सुविधा नहीं है। इसी वजह से सिलिंडर खरीदे जाते हैं। हालांकि, अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर और कंसंट्रेटर की कमी नहीं है। कुछ बेड तक तो गैस की सीधी सप्लाई है। अभी कुछ वार्ड में पाइपलाइन नहीं है। इसलिए सिलिंडर लिया गया है।
- डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed