फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   overspeed bike collided with tree one person killed another seriously injured in Budaun

Budaun News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Wed, 10 Sep 2025 02:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Sep 2025 02:06 PM IST
सार

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
overspeed bike collided with tree one person killed another seriously injured in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक के परिजनों ने बताया कि गदरौली गांव निवासी 32 वर्षीय वीरेश पुत्र मुन्ना लाल अपने साथी राम अवतार के साथ अपनी नानी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए बझान्गी गांव जा रहा था। रास्ते में उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वीरेश की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी राम अवतार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने ही उन्हें हादसे की सूचना दी। वीरेश की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि वीरेश परिवार का सहारा था और उसकी असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed