{"_id":"66ddef0d3439d8b89109bf3d","slug":"overloaded-tractor-trolley-got-stuck-on-the-roadside-traffic-affected-for-three-hours-badaun-news-c-123-1-sbly1035-125464-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे फंसी, तीन घंटे आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे फंसी, तीन घंटे आवागमन प्रभावित
विज्ञापन
उझानी में अढौली रेल फाटक के पास सड़क किनारे फंसा अनाज से ओवरलोड ट्रैक्टर- ट्रॉली। स्रोत- राहगीर
उझानी। कादरचौक मार्ग पर धर्मकांटे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पीछे करते समय कच्चे में जाकर फंस गई। इससे कादरचौक-उझानी मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई। करीब तीन घंटे बाद क्रेन बुलवाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकलवाया गया, तब इस मार्ग से बड़े वाहन गुजर सके।
मामला रविवार तड़के शाम करीब चार बजे का है। रैक प्वाइंट पर पहुंचने के लिए अनाज लदे वाहन तौल कराने के लिए धर्मकांटे के पास इकट्ठे हो रहे थे। वाहनों की लंबी लाइन लगने के बाद ईंट-भट्ठा के पास चालक अढौली निवासी ऋषिपाल ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लाइन से निकालने के लिए उसे पीछे किया तो ट्रॉली का पहिया सड़क किनारे कच्चे में जाकर फंस गया।
काफी मशक्कत के बाद भी चालक ट्रैक्टर चालक ट्रॉली को आगे नहीं बढ़ा पाया। यही मार्ग उझानी से कादरचौक को जोड़ता है। ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसने से वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हो गया। छोटे वाहन तो दूसरे कच्चे रास्ते वाया अढौली होकर निकलते रहे, लेकिन भारी वाहनों की दोनों ओर लाइन लग गई। चालक ने फोन करके क्रेन मंगवाई। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटाया जा सका। इस कारण करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। बता दें कि अढौली फाटक के पास पहले भी अनाज से ओवरलोड वाहनों में खासकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां फंसती रहीं हैं। तीन महीना पहले तो मक्का लदी ट्रॉली नाले में पलट गई थी।