फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   over speed vehicle ran over school children riding bicycle brother and sister died in Budaun

Budaun News: साइकिल से स्कूल जा रहे बच्चों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, भाई-बहन की मौत, एक अन्य घायल

Mon, 28 Jul 2025 12:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Jul 2025 12:44 PM IST
सार

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के सिलहरी गांव के पास सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। साइकिल से स्कूल जा रहे तीन बच्चों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया, जिससे दो की मौत हो गई। ये दोनों सगे भाई-बहन थे। एक अन्य छात्रा घायल हुई है। 

विज्ञापन
over speed vehicle ran over school children riding bicycle brother and sister died in Budaun
अंकित और अंशू का फाइल फोटो - फोटो : परिजन

विस्तार

बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में बदायूं-मेरठ हाईवे पर सोमवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रहे तीन भाई-बहनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सगे-भाई बहन की मौत हो गई। उनकी तहेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने भाई-बहन के शव कर पोस्टमॉर्टम कराए हैं। एसपी देहात केके सरोज ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी चालक की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव कांकसी निवासी प्रेमपाल की सबसे बड़ी बेटी अंशू (12) कक्षा दो और बेटा अंकित (11) कक्षा एक में पढ़ते थे। भाई-बहन घर से तीन किलोमीटर दूर नगला चोई गांव के नाहर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने साइकिल से जाते थे। प्रेमपाल के बड़े भाई महीपाल की बेटी खुशबू(12) भी इनके साथ इसी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हरिद्वार भगदड़: बरेली के परिवार पर टूटा सितम... आठ साल के एक इकलौते बेटे की मौत, मां-बहन की हालत नाजुक
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार सुबह प्रेमपाल ने शिक्षक प्रमोद को कॉल करके स्कूल के खुले होने की जानकारी ली तो पता चला कि स्कूल खुला हुआ। इसके चलते करीब साढ़े सात बजे तीनों भाई-बहन साइकिल से स्कूल जा रहे थे। गांव सिलहरी से पहले कट पर सड़क पार करते समय अचानक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार तीनों भाई बहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बच्चे उछलकर सड़क किनारे दूर-दूर सिर के बल जा गिरे। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। 

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अंशू व अंकित को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल खुशबू का प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर भाई-बहन के शव परिजनों को सौंप दिए। एसपी देहात केके सरोज और सीओ कर्मवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दुखद हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है।

एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि सिलहरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने स्कूल जा रहे साइकिल सवार तीन बच्चों को रौंद दिया। हादसे में भाई-बहन की मौत हुई है। एक छात्रा घायल हुई है। अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है। रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed