{"_id":"5d9b83bb8ebc3e93be634a1a","slug":"other-civic-amenities-badaun-news-bly3792177118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 11
सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का समापन
सौ से अधिक शिक्षार्थियों ने किया प्रतिभाग
शिविर में सीखी शारीरिक क्रियाओं का किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूूरो
दहगवां। क्षेत्र के शिवलता इंटर कॉलेज उस्मानपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का समापन हो गया। स्वयंसेवकों ने सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत सीखीं शारीरिक क्रियाओं का पूर्ण गणवेश में शानदार प्रदर्शन किया।
प्रशिक्षण वर्ग में नगरीय और ग्रामीण अंचलों से करीब सौ से भी अधिक शिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। शिक्षार्थियों ने दंड एवं नियुद्ध की क्रियाओं से देश और समाज के दुश्मनों को स्पष्ट संदेश दिया कि वे किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार हैं। क्षेत्र से आसपास के गांवों के लोग शारीरिक प्रदर्शन व संघ के प्रशिक्षण को देखने आए। अतिथियों ने संघ के इतिहास, कार्य व उद्देश्यों को विस्तार से बताया। बताया गया कि किस प्रकार संघ ने अपने सेवा व समर्पण भाव से संगठन को देश ही नहीं विदेशों में भी प्रतिष्ठित किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हीरालाल शर्मा ने की। वर्ग पालक आरडी शर्मा ने सभी आगंतुकों व स्वयंसेवकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में जिला प्रचारक विकास, शरद, रमेश चंद्र सैनी, बदन सिंह, अतुल, राधेश्याम यादव, अजय, विनोद शर्मा, विक्रम सक्सेना आदि उपस्थित रहे।