{"_id":"5d5946348ebc3e896c55981e","slug":"other-badaun-news-bly3727307196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे कुएं में गिरी भैंस की मौत, जेसीबी से निकाली बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे कुएं में गिरी भैंस की मौत, जेसीबी से निकाली बाहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। फतेहपुर के पास चरते समय एक भैंस सड़क किनारे कुएं में गिर गई। ग्रामीणों को उसे बाहर निकलवाने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। जेसीबी के जरिए उसे बाहर तो निकाल लिया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हादसा रविवार दोपहर में हुआ। मोहल्ला रामलीला नगला निवासी चिरौंजी लाल का बेटा पशुओं को चराने के लिए फतेहपुर के जंगल में ले गया। चरते समय उसकी एक भैंस सड़क किनारे कुएं में गिर गई। ग्रामीणों ने पहले तो उसे खुद ही बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिलने पर जेसीबी को मंगा लिया गया। जेसीबी ने करीब आधा घंटे की कोशिश के बाद भैंस को कुएं से बाहर निकाल लिया मगर उसी दौरान भैंस की मौत हो गई।