{"_id":"5d4c1cd28ebc3e6d243bcefd","slug":"other-badaun-news-bly371676147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर जताया रोष, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर जताया रोष, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। विभिन्न मांगों को लेकर जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर रोष व्यक्त कर काम किया, साथ ही कहा कि अगर मांगों पर जल्द ही विचार नहीं किया गया, तो धरने पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे। वहीं सभी जेई ने शाम को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया।
जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंताओं का निरंतर उत्पीड़न किया जा रहा है। जिससे तत्काल रोका जाए और अव्यावहारिक आदेशों व उत्पीड़नात्क कार्रवाई बंद की जाए। मारपीट की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए विद्युत कर्मचारी प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र बनाया जाए। अवर अभियंताओं का ग्रेड वेतन 4600 को 2006 से प्रभावी किया जाए।
क्षेत्रीय सचिव चंद्र कुमार पटेल ने कहा कि अवर अभियंता का समयबद्ध वेतनमान/एसीपी पूर्व की भांति न्यूनतम तीन प्रोन्नत पदों के वेतनमान के समतुल्य किया जाए। पुरानी पेंशन की बहाली की जाए। नियमविरुद्ध तरीके से किए गए स्थानांतरण आदेश तत्काल निरस्त किए जाएं। जिला सचिव पवन कुमार सिंह ने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई, तो 19 अगस्त को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद शाम को सभी जेई ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस मौके पर संतोष कनौजिया, धर्मात्मा कुमार, रजनीश कुमार, अमर प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।