{"_id":"5d30c6ae8ebc3e6ce64e3d0a","slug":"other-badaun-news-bly3691261102","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने तलब की ट्यूबवेल कनेक्शन की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने तलब की ट्यूबवेल कनेक्शन की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। लोगों द्वारा रुपये जमा करने के बाद में उन्हें ट्यूबवेल कनेक्शन का पूरा सामान नहीं मिल पा रहा है। इसकी शिकायत लगातार डीएम के पास पहुंच रही थी। इसको लेकर डीएम ने विभागीय अधिकारियों को रिपोर्ट समेत तलब कर लिया, साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
गुरुवार को डीएम दिनेश कुुमार सिंह ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को ट्यूबवेल के सामान वितरण की रिपोर्ट समेत तलब किया। डीएम ने एसडीओ स्टोर अनुराग आदि से इसके संबंध में जानकारी मांगी। इस पर एसडीओ ने बताया कि वरीयता क्रम के आधार पर सभी लोगों को रोजाना सामान वितरण किया जा रहा हैं, जो लोग उस तिथि पर नहीं पहुंच रहे हैं, उनके फोन पर इस संबंध में जानकारी दी जाती है, ताकि वह अपना सामान आकर ले जाए। उन्होंने बताया कि जिन लोगों का 28 मई तक की लिस्ट में नाम आया है, उनको सामान मुहैया कराया जा रहा है। साथ ही लगातार डिमांड भी भेजी जा रही है, ताकि यहां पर सामान की कमी न हो पाए। इस पर डीएम ने उन्हें निर्देश दिए कि सामान वितरण सही तरीके से किया जाए, किसी को कम या ज्यादा सामान न दिया जाए। किसी भी व्यक्ति से इस प्रकार की शिकायत यहां नहीं आनी चाहिए।