फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Organic and natural farming will be done on two thousand hectares of land.

Budaun News: दो हजार हेक्टेयर भूमि पर होगी जैविक व प्राकृतिक खेती

Tue, 10 Oct 2023 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 10 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Organic and natural farming will be done on two thousand hectares of land.
बदायूं। नमामि गंगे परियोजना के तहत जिले में दो हजार हेक्टेयर भूमि पर जैविक व प्राकृतिक खेती होगी। इस योजना से करीब तीन हजार किसान लाभान्वित होंगे। उनको प्रशिक्षित कर इस खेती के लाभ भी बताए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 20-20 हेक्टेयर क्षेत्रफल के 100 क्लस्टर बनाए गए हैं जिसमें शामिल किसान अपनी पसंद की खेती कर सकेंगे। इसमें धान, गेहूं, सब्जियों से लेकर अन्य खाद्यान्न की फसलें शामिल हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक पहले साल में पांच से 10 फीसदी उत्पादन पर असर पड़ता है। करीब तीन साल बाद किसानों को मुनाफा नजर आने लगेगा।
विज्ञापन


किसानों को बांटे जाएंगे प्रमाणपत्र : क्लस्टर में शामिल किसानों की जमीनों को जैविक प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे जिससे उनके खेत के खाद्यान्नों को जैविक खाद्यान्न स्टोर के जरिये बेहतर भाव मिल सके। कृषि विभाग क्लस्टर में शामिल किसानों को जैविक कीटनाशक, खाद, ड्रम, मग समेत अन्य उपकरण भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच ब्लॉक के 64 गांव शामिल : इस योजना में जिले के उसावां, कादरचौक, दहगवां, उझानी, सहसवान ब्लॉक के 64 गांवों का चयन किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार किसी भी किसान की संपूर्ण खेती पर पहली बार में जैविक खेती नहीं की जाएगी।

परियोजना अधिकारी डॉ. राजुल सक्सेना ने बताया कि जिले में रासायनिक कीटनाशकों व उर्वरकों के बढ़ते दुष्प्रभाव को देखते हुए जैविक खेती को बढ़ाया दिया जा रहा हैै। इसका फायदा आने वाले सालों में किसानों को मिलेगा, क्योंकि उस दौरान जैविक खेती करने वालों की कम लागत में खेती होगी। ऐसे में उनका मुनाफा बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed