{"_id":"ea246fe35a348eef672648b3dc5a0adb","slug":"orchard-of-chandausi-contractors-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग से चंदौसी का ठेकेदार लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग से चंदौसी का ठेकेदार लापता
Ujani
Updated Sun, 05 Jul 2015 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतगंज में आम और अमरूद का बाग पेशगी पर लेकर रखवाली में जुटा व्यक्ति रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। वह संभल जिले में चंदौसी का निवासी है। सूचना पर कोतवाली पहुंचे घरवालों ने पुलिस को भी अवगत करा दिया है। गुमशुदगी में उन्हें बिसौली क्षेत्र की महिला और उसके पति पर शक है।
विज्ञापन
संभल जिले में चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मनगंज इलाके का निवासी लियाकत (45) लंबे अरसे से बागवानी का व्यापार करता है। इस बार उसने हजरतगंज में आम और अमरूद का बाग पेशगी पर लेकर रखवाली को नौकर रख दिया था लेकिन खुद भी वह चार-छह दिन रुककर बाग में ही आकर रहता रहा। आठ दिन पहले उसका सेलफोन नंबर स्विच ऑफ हुआ तो पत्नी शमां और बेटा शाहरुख बाग में पहुंचे। बकौल शाहरुख- बाग में नौकर तो मिला लेकिन उसने पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। शहरुख को बताया गया कि लियाकत आए जरूर लेकिन शाम को ही चले गए थे।
विज्ञापन
लियाकत की तलाश में शमां और शाहरुख ने घरवालों के साथ अगले दिन ही कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। उन्होंने पुलिस से यह भी कहा कि पिछले साल फैजगंज क्षेत्र में एक बाग पेशगी पर लिया गया था। उसमें बिसौली का एक व्यक्ति भी साझीदार रहा। लियाकत के घरवालों को पूर्व साझीदार समेत उसकी पत्नी पर शक है। शनिवार शाम कोतवाली में मिली लियाकत की पत्नी ने बताया कि पुलिस खोजबीन में दिलचस्पी नहीं ले रही है। इधर, पुलिस का कहना है कि सच्चाई का पता लगाने को तहकीकात शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन