फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Opium crop also got damaged due to rain in Dataganj area

Budaun News: दातागंज क्षेत्र में बारिश से अफीम की फसल को भी पहुंची क्षति

Wed, 22 Mar 2023 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Opium crop also got damaged due to rain in Dataganj area
(22 बीडीएन-11)दातागंज में खराब हुई अफीम की खेती।संवाद
- दातागंज इलाके के 50 गांव में होती है अफीम की फसल, चीरा वाली को ज्यादा घाटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दातागंज (बदायूं)। पिछले दिनों हुई बारिश से दातागंज इलाके में गेहूं-सरसों ही नहीं अफीम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि सबसे ज्यादा नुकसान डोडा में चीरा लगाने पर हुआ है। खेतों में फसल गिर गई है, पौधे खराब हो गए हैं। इससे काफी नुकसान पहुंचा है।

ब्लॉक क्षेत्र के करीब 50 गांव में अफीम की फसल होती है। कुछ गांव ऐसे हैं, जहां लगभग प्रत्येक किसान अफीम की फसल करता है। उनमें धीरपुर गांव में 56, कनकपुर में 20, बिंदुलिया में 22 और सेरहा गांव में 12 लाइसेंसधारक किसान हैं। यहां के किसानों का कहना है कि उनकी बिना चीरा वाली फसल को गुजरात की बजाज हेल्थ केयर कंपनी ले जाती है। फिर उसमें चीरा नहीं लगाया जाता है, लेकिन चीरा वाली फसल का पूरा हिसाब देना पड़ता है। पिछले तीन दिन लगातार हुई बरसात से अफीम किसानों का काफी नुकसान हुआ। उनकी फसल गिर गई, पौधे तक खराब हो गए। अफीम किसानों ने भी मुआवजा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed