फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Operation Smile is a flop !

फ्लॉप हो रहा ऑपरेशन इस्माइल!

Mon, 11 May 2015 07:22 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 11 May 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन

लापता बालकों को खोजने के लिए शुरू हुआ ऑपरेशन इस्माइल  बदायूं में फ्लॉप होता नजर आ रहा है। जिले में कई साल से 32 बच्चे लापता हैं। लाड़लों की राह ताकते हुए अब तो मां-बाप की आंखें भी पथरा गई हैं। लाड़ला तो दूर गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद कोई खबर तक नहीं आई। ऑपरेशन इस्माइल के तहत पुलिस सात साल में सिर्फ 11 बच्चों को खोज सकी। इनमें तीन की लाशें मिलीं।

विज्ञापन

2007 में हुए निठारी कांड के बाद लापता बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर खोजने के लिए ऑपरेशन इस्माइल शुरू किया गया था। इसके लिए सूबे के सभी जिलों में अलग से टीमें बनाई गईं। जिले के 21 थानों में सात साल के दौरान 43 बच्चों की गुमशुदगी दर्ज हुई। औसतन हर साल छह बच्चे जिले में लापता हुए। ऑपरेशन इस्माइल  के तहत सात साल में सिर्फ 11 बच्चों को खोजकर परिवार से मिलाया जा सका। इस दौरान लापता हुए तीन बच्चों की लाशें पुलिस को मिलीं।
विज्ञापन

चालू साल के चार महीने में आठ बच्चे लापता हुए। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ऑपरेशन इस्माइल के तहत तीन बालकों को खोज चुकी है। एक बच्चे का शव मिला है। इनमें चार बच्चे अब भी लापता हैं। जिले में लापता 32 बच्चों के माता-पिता आज भी उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। गौर करने वाले बात यह है कि लापता बालकों में ज्यादातर की उम्र 10 से 15 साल के बीच है। ऑपरेशन इस्माइल की रफ्तार थमने की वजह से लापता बालकों के परिवार वालों की उम्मीदें भी अब टूटने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
लापता बालकों को ट्रेस करने के लिए ऑपरेशन इस्माइल के तहत काम किया जा रहा है। काफी बालकों को खोज कर परिवार से मिलाया जा चुका है। उम्मीद है कि बाकी लापता बालकों को भी जल्द खोज लिया जाएगा। -सौमित्र यादव, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed