{"_id":"58b5c23a4f1c1b965e8318c4","slug":"open-bar-bludgeon-in-town-went-on-stirring","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में ओपन बार पर चला पुलिस का डंडा, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में ओपन बार पर चला पुलिस का डंडा, हड़कंप
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कई दुकानों पर लोगों को पिलाई जा रही थी शराब
पनबड़िया बिजली घर से हटवाया शराबियों की मजमा
विधानसभा चुनाव निपटने के बाद फुर्सत में आई कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को शहर में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पनबड़िया बिजली घर के पास जगह-जगह दुकानों और ठेलों पर चलने वाले ओपर बार पर भी पुलिस ने डंडा चलाया। अवैध रूप से दुकानों पर बैठाकर लोगों को शराब पिलाने वाले तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया।
शहर में पनबड़िया बिजली घर के पास मॉडल शॉप भी है। मॉडल शॉप के आसपास कई दुकानों पर अवैध रूप से ओपन बार चलाए जा रहे थे। कई ठेलों पर भी शाम को लोग जाम झलकाते हुए नजर आ रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर इंस्पेक्टर लोकेंद्र सिंह ने मंगलवार शाम शहर में फोर्स के साथ छापामारी की। मॉडल शॉप के आसपास चल रहे अवैध धंधों को बंद करा दिया। ठोला खोमचे भी यहां से हटवा दिए गए। दुकानों पर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया। इंस्पेक्टर ने ओपन बार चलाने वालों को हिदायत दी कि अगर भविष्य में उनको ऐसा करता पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।