फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Only those who follow the path of truth reach their destination: Baba Fulsande

सत्य के मार्ग पर चलने वाले को ही मिलती है मंजिल : बाबा फुलसंदे

Fri, 10 Oct 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Only those who follow the path of truth reach their destination: Baba Fulsande
बाबा फुलसंदे वाले।
बदायूं। अंतिम दिवस के सत्संग में बाबा फुलसंदे वालों ने कहा कि जो सत्य के मार्ग पर चलता है, उसी को मंजिल प्राप्त होती है। शहर के जोगीपुरा स्थित गुरुद्वारा हाल में बाबा फुलसंदे के तीन दिनी सत्संग का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। बाबा ने कहा कि सत्य की कभी भी हार नहीं होती। मानव को सदैव अपने धर्म और सत्य का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भ्रम से रहित निर्मल दृष्टि वाले व्यक्ति ही अंधकार से निकलकर परमात्मा की शरणागति रूपी प्रकाश को प्राप्त कर पाते हैं और पृथ्वी पर रहते हुए भी दिव्य लोक के अधिक करीब रहते हैं। जो आत्माएं पृथ्वी पर सत्य का ज्ञान प्राप्त कर लेती हैं वह आवागमन से मुक्त हो जाती हैं। बाबा ने पतझड़ में बहारों में वो याद करे तुमको... के माध्यम से कहा कि गुरु की संगत में रहते हुए जो लोग अपनी संगत खराब बनाए रहते हैं, उन्हें परमात्मा वैसा ही फल देता है। सत्संग मेंं अशोक खुराना, रमेश बत्रा, सचिन भारद्वाज, गुलाब सिंह, एमपी शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, एके अमीन, विजय मेहंदीरत्ता, महेंद्र सिंह, विष्णुदेव चाणक्य, विवेक कुमार, स्वदीप मथुरिया, हरिओम गांधी, देवेंद्र सिंह तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस मौके पर गुरुचरण मिश्र, डॉ. राम बहादुर व्यथित, महेश मित्र, शरद शंखधार तथा सरिता चौहान ने सतसंग के बारे में अपने उदगार प्रकट किए। अंत में आयोजक अशोक खुराना ने उपस्थित जनों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed