{"_id":"696298cef624f0eb80085f69","slug":"online-registration-for-upca-cricket-trials-2026-begins-badaun-news-c-123-1-sbly1001-154729-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: यूपीसीए क्रिकेट ट्रायल 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: यूपीसीए क्रिकेट ट्रायल 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
Sat, 10 Jan 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सत्र 2026 के लिए क्रिकेट ट्रायल में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जानकारी बरेली जोन के सचिव कर्नल सीताराम ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के इच्छुक खिलाड़ी यूपीसीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष शर्मा ने बताया कि नवीन सत्र के लिए जनपद के बालक और बालिका वर्ग में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23, सीनियर ग्रुप और रणजी ट्रॉफी से संबंधित श्रेणियों में रजिस्ट्रेशन की सुविधा 11 जनवरी से उपलब्ध रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी खिलाड़ियों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। इसके बाद उसकी रसीद निकालकर बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव के पास जमा करनी होगी, ताकि जिला स्तर पर सत्यापन और आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके। उन्होंने बताया कि बिना ऑनलाइन पंजीकरण के किसी भी खिलाड़ी को ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा।