{"_id":"625acb6ccde7db2037074150","slug":"one-year-jail-to-milkman-selling-adulterated-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध में मिलावट भारी पड़ी: 23 साल बाद आया फैसला, कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा और लगाया दो हजार रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध में मिलावट भारी पड़ी: 23 साल बाद आया फैसला, कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा और लगाया दो हजार रुपये का जुर्माना
Sat, 16 Apr 2022 07:28 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं।
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 16 Apr 2022 07:28 PM IST
सार
कोर्ट ने अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस को सुनने के बाद मनोहर को एक वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। उस पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विशेष न्यायाधीश आर्थिक अपराध/एसीजेएम द्वितीय संगीता ने मिलावटी दूध की बिक्री करने के मामले में एक दूधिए को एक साल की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर दो हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र का है। सीएमओ बदायूं के आदेश पर खाद्य पदार्थ में मिलावट रोकने के लिए एक टीम गठित की गई थी। तत्कालीन खाद्य निरीक्षक एके दीक्षित जब अपनी टीम के साथ कस्बा उझानी में कोतवाली के नजदीक पहुंचे तो एक दूधिया साइकिल पर लोहे के डिब्बों में दूध बेचता मिला।
विज्ञापन
खाद्य निरीक्षक ने डिब्बे में से दूध निकलवा कर सैंपल लिया और उसका नाम पता पूछा। उसने अपना नाम मनोहर पुत्र बेनीराम निवासी बसोमा कोतवाली उझानी बताया। खाद्य निरीक्षक ने दूध के सैंपल को जांच के लिए भेजा। जांच रिपोर्ट में सैंपल मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। खाद्य निरीक्षक ने सीएमओ की स्वीकृति के बाद कोर्ट में मुकदमा दायर किया। विशेष न्यायाधीश आर्थिक अपराध संगीता ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया।
विज्ञापन