फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One thousand Congress members from Badaun will attend the Delhi rally.

Budaun News: दिल्ली रैली में बदायूं से जाएंगे एक हजार कांग्रेसी

Wed, 28 Oct 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
One thousand Congress members from Badaun will attend the Delhi rally.
बदायूं के यूपीटी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता करते काग्रेंस के एआईसीसी पर्यवेक्षक तरुण त्यागी, प - फोटो : 1
बदायूं। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में जिले से एक हजार कांग्रेसी शामिल होंगे। कांग्रेसी 25 से अधिक गाड़ियों और निजी साधनों से दिल्ली कूच करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को यूपीटी गेस्ट हाउस में रैली की तैयारी को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने की। इसके बाद एआईसीसी पर्यवेक्षक तरुण त्यागी और प्रदेश पर्यवेक्षक कौशलेंद्र यादव ने रणनीति बनाई। पर्यवेक्षक तरुण त्यागी ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस संघर्ष कर रही है। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए यह रैली की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से प्लान तैयार करा रहे हैं। व्यापारियों के रैली को रोकने पर त्यागी ने कहा कि दिल्ली में 10 लाख से अधिक की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे, इससे वहां पर और दिल्ली के लोगों को रोजगार मिलेगा। उनके अनुसार करीब 100 करोड़ का व्यापार दिल्ली में और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश पर्यवेक्षक कौशलेंद्र यादव ने कहा कि वोट का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है। इसकी रक्षा के लिए संघर्ष जरूरी है। जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि सभी विधानसभाओं में प्रचार अभियान और गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर बफाती मियां, दीपक मिश्रा, साजिद अली खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed