फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One Inspector and Two Sub-Inspectors Sent to Reserve Lines

Budaun News: एक इंस्पेक्टर और दो दरोगा लाइन हाजिर

Wed, 13 May 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
One Inspector and Two Sub-Inspectors Sent to Reserve Lines
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मंगलवार को एक प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस दौरान 11 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

फेरबदल के तहत एक इंस्पेक्टर और दो उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, पहले लाइन हाजिर किए गए एक निरीक्षक को नई जिम्मेदारी मिली है। फैजगंज बेहटा थाने में लूट की घटना दबाने और अधिकारियों को गुमराह करने के आरोप में लाइन हाजिर हुए निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा को पुलिस लाइन से हटाया गया है। उन्हें अब प्रभारी मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है। उनके स्थान पर प्रभारी मॉनिटरिंग सेल रहे निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सागर को प्रभारी समन सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

निरीक्षक देवेंद्र सिंह को प्रभारी समन सेल से पुलिस लाइन भेजा गया है। निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर को पुलिस लाइन से प्रभारी आरटीसीसी नियुक्त किया गया है। निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्रा को थाना बिनावर में निरीक्षक अपराध का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षक अजयपाल सिंह को प्रभारी यूपी-112 से यातायात निरीक्षक बनाया गया है। उपनिरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह को प्रभारी जनपदीय अंगुली चिह्न इकाई से प्रभारी यूपी-112 नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक लल्लू राम को प्रभारी विधि प्रकोष्ठ से प्रभारी जनपदीय अंगुली चिह्न इकाई भेजा गया है। उपनिरीक्षक ललित गिरी को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा में तैनाती मिली है। इसके अतिरिक्त, उपनिरीक्षक हरी मोहन और दीनानाथ मौर्य को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed